शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर पर पोर्नोग्राफी मामले में ED की रेड

Siddhi Tamrakar | Nov 29, 2024, 12:54 IST
Share
SHILPA SHETTY RAJ KUNDRA
SHILPA SHETTY RAJ KUNDRA

ED ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर और उनके करीबी रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे हैं। उन पर यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में की गई है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मुंबई स्थित घर और उनके करीबी रिश्तेदारों के घरों पर छापे मारे हैं। उन पर यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में की गई है। छापेमारी उनके घर, दफ्तर और अन्य स्थानों पर की गई है। वहीं शिल्पा शेट्टी के करीबी रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी रेड की खबरें सामने आई हैं। बता दें, यह पोर्नोग्राफी केस कुछ साल पुराना है।

पैसों के लेन-देन की हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम इस मामले में 15 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। यह जांच इस बात से जुड़ी है कि पोर्न वीडियो के माध्यम से इकट्ठा किए गए पैसे देश में एकत्र किए गए थे और फिर विदेशों में ट्रांसफर किए गए थे। इसके चलते बड़ी रकम का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसकी जांच अब प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू कर दी है।

2021 में हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को जून 2021 में कथित रूप से पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग दो महीने तक जेल में रहे और फिर सितंबर 2021 में उन्हें जमानत मिल गई थी। मामले की जांच करने वाली मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य आरोपी हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

जांच के दौरान कई अन्य लोगों की संलिप्तता का खुलासा हुआ और वे भी गिरफ्तार हुए। हालांकि, मुंबई पुलिस के उच्च अधिकारियों के बदलाव के कारण मामले की जांच में रुकावटे आईं। बाद में, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच को फिर से तेज किया है। इस जांच में राज कुंद्रा की कंपनी हॉटशॉट्स का नाम भी सामने आया है। राज की गिरफ्तारी और इस मामले ने शिल्पा शेट्टी की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ED
  • राज कुंद्रा
  • शिल्पा शेट्टी
  • entertainment news
  • latest news
  • राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम