हरियाणा में बदलेगी चुनाव की तारीख, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल ने पत्र भेजकर किया चुनाव आयोग से आग्रह
Dolly patil | Aug 25, 2024, 14:28 IST
हरियाणा विधानसभा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलने की मांग की है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतदान 1 अक्टूबर के बजाय 7 या 8 अक्टूबर को हो सकता है।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक दलों की गुहार पर मंगलवार यानी 27 अगस्त को होने वाली निर्वाचन आयोग की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि राज्य की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होने वाले है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलने की मांग की है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक मतदान 1 अक्टूबर के बजाय 7 या 8 अक्टूबर को हो सकता है।
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंनेतर्क दिया है कि एक अक्टूबर के आसपास वीकेंड व छुट्टियां हैं। इस कारण लोग बाहर घूमने जा सकते हैं, जिसका असर मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है। इसी के साथ उन्होंने कहा किअगली तारीख निर्धारित करते समय यह ध्यान रखा जाए कि मतदान की तिथि से एक दिन पहले और मतदान के अगले दिन अवकाश न हो। ऐसा होने से ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लेंगे।
इसी के साथबड़ौली ने अपने पत्र में बताया है कि 28 और 29 को शनिवार व रविवार है। एक अक्टूबर को मतदान होने की वजह से छुट्टी है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती और तीन को अग्रसेन जयंती है। ऐसे में 30 की छुट्टी लेकर छह दिन का लंबा वीकेंड पड़ रहा है।
ऐसे में लोग छुट्टियां मनाने प्रदेश के बाहर जा सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया, उन्हें भाजपा का पत्र मिला है, जिस पर उपयुक्त फैसला लेने के लिए इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।
कब होंगे चुनाव
मोहन लाल बडोली ने लिखा पत्र
1 के पहले और बाद में कई छुट्टियां
ऐसे में लोग छुट्टियां मनाने प्रदेश के बाहर जा सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया, उन्हें भाजपा का पत्र मिला है, जिस पर उपयुक्त फैसला लेने के लिए इसे निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA