EPFO ला रहा नया आईटी सिस्टम, क्लेम सेटलमेंट के साथ बैलेंस चेक सेवाओं में होगा सुधार
Deeksha Nandini Mehra | Aug 24, 2024, 10:30 IST
EPFO का नया आईटी सिस्टम 2.01 लॉन्च करने की घोषणा
ईपीएफओ (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए नए आईटी सिस्टम 2.01 लॉन्च करने की घोषणा की है। नए आईटी सिस्टम में पीएफ क्लेम सेटलमेंट के साथ ही बैलेंस चेक करना और भी आसान हो जाएगा।
EPFO new IT system 2.01 : अब पीएफ क्लेम सेटलमेंट (PF Claim Settlement) और भी आसान होने जा रहा है। इससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने अपना नया आईटी सिस्टम (New IT System) 2.01 लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सिस्टम अगले तीन महीनों में एक्टिव हो जाएगा, जिससे क्लेम सेटलमेंट के साथ-साथ बैलेंस चेक (Balance Check) और अन्य सेवाओं में भी सुधार होगा।
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया (Minister Mansukh Mandaviya) ने घोषणा की है कि ईपीएफओ अगले तीन महीनों में अपने आईटी सिस्टम 2.01 पर ट्रांसफर हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को क्लेम सेटलमेंट में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इसके साथ ही जो कर्मचारी अपनी नौकरी बदलते हैं, उन्हें मेंबर आईडी (Member ID) ट्रांसफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और नया खाता खोलने की झंझट भी खत्म हो जाएगी।
ईपीएफओ पोर्टल (EPFO Portal) पर लॉगिन (Login) और क्लेम सेटलमेंट में आ रही समस्याओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके चलते नया सिस्टम लाने का निर्णय लिया गया है। नए सिस्टम से ट्रैफिक नियंत्रण (Traffic Control) में सुधार होगा और सभी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।
ईपीएफओ का नया आईटी सिस्टम 2.01 कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा, खासकर उन लोगों के लिए जो अक्सर अपनी नौकरी बदलते रहते हैं। नया सिस्टम न केवल क्लेम सेटलमेंट को सरल बनाएगा, बल्कि बैलेंस चेक और पेंशन वितरण को भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाएगा।
EPFO के आईटी सिस्टम 2.01 की विशेषताएं
नए सिस्टम से ट्रैफिक नियंत्रण में होगा सुधार
अपडेटेड सिस्टम में होने वाले बदलाव
- क्लेम सेटलमेंट (Claim Settlement) की सुविधा ऑटो प्रोसेसिंग मोड (Auto Processing Mode) में होगी, जिससे क्लेम प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।
- पेंशनर्स (Pensioners) को एक निश्चित समय पर ही पेंशन मिलेगी, जिससे पेंशन वितरण में पारदर्शिता और सटीकता आएगी।
- बैलेंस चेक (Balance Check) करने की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया जाएगा।
- अकाउंट ट्रांसफर (Account Transfer) की परेशानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, और पीएफ खाताधारकों के पास केवल एक ही अकाउंट (Account) रहेगा।
EPFO के नए आईटी सिस्टम का महत्व
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA