Central employees को soon मिल सकता है central government का बड़ा gift -national news
thesootr
होम / देश / केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है...

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, डीए और डीआर में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान

Saurabh Balaiaya
19,मार्च 2023, (अपडेटेड 19,मार्च 2023 03:44 PM IST)
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।

NEW DELHI. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता/राहत (डीए/डीआर) का इंतजार है। ऐसा अनुमान है कि जल्द सरकार इस पर फैसला ले सकती है। उम्मीद है कि सरकार डीए/डीआर में 4% की बढ़ोतरी करेगी। डीए और डीआर में यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से जून 2023 तक यानी पहली छमाही के लिए होगी। सरकार कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर जोड़कर भुगतान कर सकती है। हालांकि, डीए में कितनी फीसदी का इजाफा होगा, इसको लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।  

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है डीए

माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी तक का इजाफा कर सकती है। अगर इतनी बढ़ोतरी होती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच जाएगा। इस इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी जोरदार इजाफा होगा। सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है। 


ये भी पढ़ें...

48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

सरकार हर छह महीने में डीए में बदलाव करती है। महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही ज्यादा होती है। अगर सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला लेती है, तो फिर इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा। 

पिछली साल भी 4 प्रतिशत बढ़ा था डीए

केंद्र सरकार द्वारा डीए/डीआर में सालाना जनवरी की शुरुआत से जुलाई महीने के अंत तक बढ़ोतरी करने का नियम रहा है। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में इसमें देरी देखने को मिली है। पिछली छमाही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया था। 

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

मान लीजिए कि प्रति माह मूल पेंशन 35,400 रुपए है। वर्तमान 38 फीसदी डीआर पर पेंशनभोगी को 13 हजार 452 रुपए मिलते हैं। अगर डीआर बढ़कर 42 फीसदी हो जाता है तो हर महीने 14 हजार 868 रुपए मिलेंगे। इस हिसाब से पेंशन की रकम प्रति माह 1416 रुपए बढ़ जाएगी। 

thesootr
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media
thesootr