UP की लेडी सिंघम से फर्जी IRS ने की शादी, ठगी से तंग आकर कराई FIR

Rahul Garhwal | Feb 11, 2024, 23:09 IST
Share
Lady Singham Shrestha Thakur
Lady Singham Shrestha Thakur

उत्तर प्रदेश की लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर बड़ी धोखाधड़ी की शिकार हो गईं। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उनका रिश्ता एक IRS अधिकारी से हुआ। शादी के बाद जब सच्चाई पता चली तो डिप्टी एसपी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

GHAZIABAD. उत्तर प्रदेश की लेडी सिंघम डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर (Lady Singham Shrestha Thakur) धोखाधड़ी की शिकार हो गईं। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उनकी जिस IRS अधिकारी से शादी हुई, वो फर्जी निकला। फर्जी IRS अधिकारी (Fake IRS officer) श्रेष्ठा के नाम से लोगों से ठगी करता रहा। तंग आकर डिप्टी एसपी ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में केस दर्ज कराया। उन्होंने फर्जी IRS से तलाक भी ले लिया है।

2018 में हुई थी डिप्टी एसपी की शादी

लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर की शिकायत के मुताबिक 2018 में उनकी शादी रोहित राज नाम के शख्स के साथ हुई थी। रोहित से उनकी मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। उसने खुद को 2008 बैच का IRS अधिकारी बताया था और रांची में डिप्टी कमिश्नर पद पर अपनी पोस्टिंग बताई थी। महिला पुलिस अधिकारी के परिजन ने आरोपी के बारे में जांच-पड़ताल भी की थी।

कैसे हुई धोखाधड़ी ?

साल 2008 में रोहित राज नामक एक शख्स सच में IRS के लिए सिलेक्ट हुआ था। उसकी तैनाती रांची में डिप्टी कमिश्नर के पद पर हुई थी। ये सबकुछ एक जैसे नाम की वजह से हुआ। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने श्रेष्ठा ठाकुर के साथ धोखाधड़ी की। शादी के बाद जब श्रेष्ठा को सच्चाई पता चली तो वे सन्न रह गईं। शादी को बचाए रखने के लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनके पति की धोखाधड़ी की आदत बढ़ती गई। वो उनके नाम पर दूसरे लोगों से ठगी करने लगा।

2 साल बाद हुआ तलाक, अब कराई FIR

डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर (Deputy SP Shrestha Thakur) ने पति से तलाक ले लिया। श्रेष्ठा का पूर्व पति गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में रह रहा है। वो उनके नाम पर लोगों से लगातार ठगी करने से बाज नहीं आ रहा। पूर्व पति की हरकतों से तंग आकर श्रेष्ठा ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला पुलिस अधिकारी से लाखों रुपए ऐंठे हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

EPFO से आई खुशखबरी, अब PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज

उत्तर प्रदेश की लेडी सिंघम श्रेष्ठा ठाकुर

श्रेष्ठा ठाकुर साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। वे शामली में पोस्टेड हैं। वे काफी तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी हैं और लोग उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं।

Tags:
  • Lady Singham of UP
  • Lady Singham Shrestha Thakur of UP
  • Fraud with Lady Singham of UP
  • Lady Singham Shrestha Thakur
  • Marriage of Lady Singham Shrestha Thakur
  • Marriage of Shrestha Thakur with Fake IRS
  • fake irs officer
1 अक्टूबर से खुलेंगे एमपी के नेशनल पार्क, कूनो में 16 चीते और पन्ना में 100 बाघ के होंगे दीदार

By Aman Vaishnav

1 अक्टूबर से खुलेंगे एमपी के नेशनल पार्क, कूनो में 16 चीते और पन्ना में 100 बाघ के होंगे दीदार
मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा
Weather Update: MP के 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, CG-राजस्थान में अब महसूस होगी हल्की ठंडक

By Amresh Kushwaha

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर