मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी अपना प्यार पाने के लिए तोड़े थे जाति के बंधन, घर वालों को मनाकर मंजू को बनाया था जीवनसंगनी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी अपना प्यार पाने के लिए तोड़े थे जाति के बंधन, घर वालों को मनाकर मंजू को बनाया था जीवनसंगनी

NEW DELHI. अपनी कविताओं के जरिए युवाओं के दिलों पर राज करने वाले कुमार विश्वास को भी अपने जीवन में प्यार हुआ था। शायद इसलिए ​लिए उनकी श्रृंगार रस की कविताएं लोगों को दिल छू जाती है। उनकी कविता ‘कोई दीवाना कहता है’ बहुत प्रसिद्द हुई है। जिस कॉलेज में कुमार पढ़ाते थे। वहीं उनका चक्कर सहपाठी लेक्चरर से चल गया। फिर क्या है शुरू हो गई प्यार की ​कहानी। 





यूं हुई थी पहली मुलाकात 





साल 1994 की बात है, जब कुमार राजस्थान के एक कॉलेज में हिंदी के लेक्चरर थे और यहीं उनकी मुलाकात हुई थी मंजू शर्मा से, जो आज उनकी धर्म पत्नी हैं। कुमार को मंजू पसंद थीं। इसीलिए वो श्रृंगार रस की कविताएं लिखने लगे। उनकी कविताओं का ही असर था कि मंजू को भी कुमार भा गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए।  मंजु का घर अजमेर में था, ऐसे में कुमार विश्वास उनसे मिलने के लिए अक्सर अजमेर पहुंच जाया करते थे। दोनों अक्सर आनासागर झील, बारादरी, फायसागर झील, पुष्कर घाटी और बजरंगगढ़ मंदिर जैसी जगहों पर मिला करते थे।





ये भी पढ़ें...











घर वालों को मनाना हो गया था मुश्किल 





दोनों प्रेम विवाह करना चाहते थे...और दोनों की जाति अलग थी। नतीजा घरवालों को ये रिश्ता कुबूल नहीं था। इसीलिए हर प्रेम कहानी की तरह इसमें भी कई रुकावटें आई, लेकिन कुमार ने हार नहीं मानी और घर-परिवार वालों को मना ही लिया। 





लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं मंजू शर्मा





कुमार विश्वास के राजनीति में आने के बाद मंजू शर्मा की दिलचस्पी भी राजनीति की ओर ज्यादा हो चुकी है। वो राजस्थान में लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं, जिनकी एक साल की कमाई तकरीबन 10.5 लाख रुपए हैं। वहीं बात करें कुमार विश्वास की तो वो भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। गाजियाबाद के साथ साथ ऋषिकेश में भी उनके प्लॉट है। 





कुमार ने अपने घर को दिया है गांव के भवन जैसा लुक 





कुमार विश्वास ने अपने पैतृक गांव में अपना बेहद ही खूबसूरत घर बनवाया हैं। इसकी खासियत ये है कि इस घर को गांव के घरों का लुक दिया गया है। ये घर गाजियाबाद के पिलखुआ में है, जिसके अंदर बड़ा सा बगीचा है व घर के भीतर कुछ हिस्से में खेती भी की जा सकती है। इस घर में गाय है, यानी पूरी तरह से देसी लुक घर को दिया गया है।



कुमार और मंजू की मुलाकात कुमार विश्वास की लव स्टोरी मंजू शर्मा कवि कुमार विश्वास Meeting Kumar and Manju Love Story Kumar Vishwas Manju Sharma Poet Kumar Vishwas