त्योहारों पर रेलवे का फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी और महाराष्ट्र के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन
Kaushiki | Oct 06, 2026, 10:30 IST
फेस्टिवल सीजन में रेलवे का यात्रियों को खास तोहफा
त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। ये ट्रेनें यूपी, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र को आपस में जोड़ेंगी। वलसाड से गोमतीनगर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। सुजिन यात्रियों को रेगुलर ट्रेन में टिकट नहीं मिला, वे इनमें सीट बुक कर सकते हैं। स्पेशल ट्रेन की पूरी लिस्ट, रूट और समय की डिटेल जानकारी यहां देखें...
यह फैसला यूपी, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों के लिए राहत लाया है। अब मुंबई और वलसाड से लखनऊ, सुल्तानपुर और वाराणसी जाना आसान होगा। जिन लोगों को अब तक कंफर्म टिकट नहीं मिला है, वे तुरंत बुक कर सकते हैं।
इन ट्रेनों के चलने से स्टेशनों पर लगने वाली भीड़ भी काफी कम होगी। यह स्पेशल ट्रेनें दर्जनों छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों पर रुकती हुई जाएंगी। आइए जानें कौन सी ट्रेन किस रूट पर और किस समय चलेगी। इसके साथ ही यह भी जानेंगे कि किस ट्रेन में कितने कोच लगाए गए हैं।
गोमती नगर - वलसाड - गोमती नगर एक्सप्रेस (05033 / 05034)
- रूट: गोमती नगर (लखनऊ) से वलसाड (गुजरात) के बीच साप्ताहिक।
- कब से कब तक चलेगी: 24 नवंबर 2026 तक।
- ट्रेन नंबर 05033 (गोमती नगर से वलसाड): 23 नवंबर 2026 तक हर सोमवार दोपहर 14:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 17:00 बजे वलसाड पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 05034 (वलसाड से गोमती नगर): 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार रात 22:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 14:00 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।
- मेन स्टॉपेज: बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला।
- कोच की जानकारी: 4 जनरल, 6 स्लीपर, 2AC के 2 और 3AC के 8 कोच।
सुल्तानपुर - मुंबई LTT - सुल्तानपुर एक्सप्रेस (04212 / 04211)
- रूट: सुल्तानपुर से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) के बीच साप्ताहिक।
- कब से कब तक चलेगी: 21 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक।
- ट्रेन नंबर 04212 (सुल्तानपुर से LTT): 21 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक हर बुधवार सुबह 04:00 बजे सुल्तानपुर से चलेगी। सुबह 06:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 14:00 बजे LTT पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 04211 (LTT से सुल्तानपुर): 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार दोपहर 15:00 बजे LTT से चलेगी। अगले दिन सुबह 08:50 बजे लखनऊ और रात 23:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।
- मेन स्टॉपेज: लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे।
- कोच की जानकारी: 20 LHB कोच (3AC इकोनॉमी और जनरल क्लास शामिल)।
वाराणसी - मुंबई LTT - वाराणसी एक्सप्रेस (04226 / 04225)
- रूट: वाराणसी से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) के बीच साप्ताहिक।
- कब से कब तक चलेगी: 22 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक।
- ट्रेन नंबर 04226 (वाराणसी से LTT): 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार दोपहर 13:35 बजे वाराणसी से रवाना होगी। रात 21:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 14:00 बजे LTT पहुंचेगी।
- ट्रेन नंबर 04225 (LTT से वाराणसी): 23 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार दोपहर 15:00 बजे LTT से चलेगी। अगले दिन रात 20:50 बजे लखनऊ और देर रात 02:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- मेन स्टॉपेज: जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक और कल्याण।
- कोच की जानकारी: 20 LHB कोच (3AC इकोनॉमी और जनरल क्लास शामिल)।
यात्रियों के लिए काम की सलाह और टिकट बुकिंग
- एडवांस टिकट बुकिंग: त्योहारों में भारी भीड़ से बचने के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें और आईआरसीटीसी (IRCTC) ऐप या रेलवे काउंटर से तुरंत टिकट बुक कराएं।
- ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग: अपने सफर को स्ट्रेस फ्री बनाने के लिए 'Where is my Train' या रेलवे के ऑफिसियल ऐप का यूज करें। इससे आप ट्रेन की सही रनिंग स्टेटस और लाइव लोकेशन देख सकते हैं, जिससे आपको स्टेशन पर सही समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
- स्टेशन पर समय से पहले पहुंचना: त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ और सिक्योरिटी चेकिंग बढ़ जाती है। इसलिए असुविधा और ट्रेन छूटने के खतरे से बचने के लिए अपनी ट्रेन के तय समय से थोड़ा पहले स्टेशन पहुंचने की कोशिश करें।
- रेलवे की स्पेशल सुविधाएं: रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों से लाखों यात्रियों को त्यौहारों में घर जाने के लिए अतिरिक्त सीटें मिल रही हैं। इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी कोच की पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि हर वर्ग का यात्री सफर कर सके।
- डिजिटल बुकिंग और सेफ्टी: काउंटर की लंबी लाइनों से बचने के लिए यूटीएस (UTS) ऐप या आईआरसीटीसी (IRCTC) की मदद से डिजिटल टिकट बुक करें। इसके अलावा यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी मदद के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 का यूज करें।
- त्योहारों के मौसम में रेलवे ने कौन सी नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं?
रेलवे ने यूपी, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए कई नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें गोमती नगर - वलसाड एक्सप्रेस, सुल्तानपुर - मुंबई LTT एक्सप्रेस और वाराणसी - मुंबई LTT एक्सप्रेस शामिल हैं। - गोमती नगर - वलसाड एक्सप्रेस का रूट और समय क्या है?
गोमती नगर - वलसाड एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 05033/05034) हर सोमवार दोपहर 14:00 बजे गोमती नगर से चलकर अगले दिन शाम 17:00 बजे वलसाड पहुंचती है। यह ट्रेन 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। - टिकट कैसे बुक करें और यात्रा के लिए क्या सावधानियाँ बरतें?
टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ऐप या रेलवे काउंटर का इस्तेमाल करें। यात्रा के दौरान सुरक्षा और समय की पाबंदी के लिए स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें और ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग के लिए 'Where is my Train' ऐप का उपयोग करें।
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
By Ratan Kumar Mishra
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
By Harrison Masih
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
By
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
By Amresh Kushwaha
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
By Aman Vaishnav
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
By Ramanand Tiwari
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
By Sourabh Bhatnagar