अमित शाह ने कहा- राहुल जी सुन लें,  1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
अमित शाह ने कहा- राहुल जी सुन लें,  1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा

TRIPURA. त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान किया। अमित शाह बोले- 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से कहा- आप मंदिर में दर्शन के लिए टिकट बुक लें। जल्द ही त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भव्य रूप से बनाया जाएगा। हमने अभी तक काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर और महाकाल का कॉरिडोर बनाया है। सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का किया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर भी नए स्वरूप में तैयार हो रहा है। 



वंशी पहाड़पुर पर पत्थरों को तराशने का काम जारी 



श्रीराम जन्मभूमि के ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि मंदिर निर्माण का कार्य बहुत तेजी से जारी है। मंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि पर 350 मजदूर और कारीगर 24 घंटे काम कर रहे हैं। एक हजार मजदूर और कारीगर राजस्थान में भरतपुर जिले के वंशी पहाड़पुर पर कार्यरत हैं। यहां मंदिर में प्रयोग होने वाले पत्थरों को तराशने का काम जारी है। यहीं से पिंक स्टोन मंदिर में लगाने के लिए लाए जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़े...






त्रिपुरा में बीजेपी को है जीत का भरोसा



रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- जब मैं पहली बार त्रिपुरा गया था, तब सभा में केवल 11 लोग उपस्थित थे। लेकिन हमें विश्वास था हम त्रिपुरा को जल्द ही कम्युनिस्टों के चंगुल से बचा लेंगे और यह वास्तव में हुआ। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव इसी साल होना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य से कम्युनिस्ट राज को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सराहना की। आगामी चुनावों में भाजपा की जीत पर अपना विश्वास जताते हुए शाह ने कहा कि भगवा पार्टी फिर से पूर्वोत्तर राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 



कांग्रेस देश और कम्युनिस्ट दुनिया से दूर हो गए हैं 



शाह ने कहा कि कम्युनिस्टों ने तीन दशकों तक त्रिपुरा पर शासन किया, लेकिन राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं किया। वहीं कांग्रेस पर भी उन्होंने हमला बोला। दोनों पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस देश से दूर हो गई है जबकि कम्युनिस्ट दुनिया से दूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ शांति वार्ता के माध्यम से उग्रवाद को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में आंतरिक रूप से विस्थापित ब्रू समुदाय को फिर से बसाया है। 



बीजेपी ने बदल दी प्रदेश की तस्वीर



केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा का विकास नहीं हो रहा था। कभी मादक पदार्थों की तस्करी, हिंसा और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए त्रिपुरा को जाना जाता था? लेकिन बीजेपी सरकार में प्रदेश का विकास हुआ, जिसके बाद अब त्रिपुरा को विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक खेती के लिए जाना जाता है। 


BJP Jan Vishwas Yatra in Tripura Amit Shah announced Date fixed for inauguration of Ram temple अयोध्या में राम मंदिर निर्माण त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा अमित शाह का ऐलान राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख तय construction of Ram temple in Ayodhya