केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के भाई पर धोखाधड़ी का केस, जानें मामला

Sandeep Kumar | Oct 18, 2024, 17:00 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-18T165835.475
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-18T165835.475

मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के भाई गोपाल जोशी पर एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ( Union Minister Prahlad Joshi ) के परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल सुनीता चौहान नाम की एक महिला का आरोप है कि प्रह्लाद जोशी के भाई ने उन्हे लोकसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ली। सुनीता का कहना है कि जब टिकट नहीं मिली तो अपने पैसे मांगे तो प्रह्लाद का परिवार पैसा वापस करने से इनकार कर दिया है। साथ ही हमले कराने की धमकी देने लगा। जिसके बाद सुनीता ने 17 अक्तूबर को बेंगलुरु के हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में जोशी परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के बेटे ने तोड़े महाकाल मंदिर के नियम!

मंत्री परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ FIR

शिकायतकर्ता सुनीता ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई, बहन और भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इन तीनों पर आरोप है कि इन्होनें मिलकर एक महिला से बीजेपी टिकट दिलाने का वादा किया और उससे 2.5 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है।

कौन हैं सुनीता

सुनीता पूर्व जेडीएस विधायक देवनंद फूल सिंह चौहान की पत्नी हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि केंद्रीय मंत्री जोशी के परिवार ने उनसे बीजेपी टिकट दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम ली। सुनीता का आरोप है कि जब उन्हें टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा, लेकिन अब तक उन्हें कोई रकम नहीं लौटाई गई है। शिकायत के मुताबिक, यह धोखाधड़ी साल 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तैयारियों के दौरान की गई थी। सुनीता चौहान (Sunita Chauhan ) ने बताया कि पहले हमें भरोसे में लिया, उसके बाद इस लेन-देन को अंजाम दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री के भाई की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले पर कर्नाटक गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे गोपाल जोशी की तलाश कर रहे हैं। एक बार जब वह गिरफ्तार हो जाएगा, तो हमें उसके बारे में और जानकारी मिल जाएगी। गोपाल जोशी फिलहाल फरार हैं। एक बार जांच पूरी हो जाए, तो हमें मालूम चल जाएगा कि इसमें कौन-कौन शामिल है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कर्नाटक न्यूज
  • प्रह्लाद जोशी
  • देश दुनिया न्यूज
  • सुनीता चौहान
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
  • गोपाल जोशी
श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार पर CID की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार लीटर घी जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर

By Jageshwar Prasad

IAS गौरव गोयल की राजस्थान वापसी तय, प्रवासी राजस्थान दिवस और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी पर नजर
GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

GST चोरी के सिंडिकेट पर DGGI की बड़ी कार्रवाई, 4.58 करोड़ रुपए कैश बरामद; लैपटॉप और चेकबुक जब्त
छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई पर फैसला नहीं लेने से हाईकोर्ट नाराज, स्कूल शिक्षा सचिव को अवमानना नोटिस
राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिन गर्म, रात में सर्दी तेज; अगले 3-4 दिन साफ रहेगा मौसम; फतेहपुर में पारा 13 डिग्री
एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!

By Sandeep Kumar

एमपी के कर्मचारियों पर सैलरी संकट गहराया, आदिम जाति कल्याण विभाग में बजट की कमी!
राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन

By Jageshwar Prasad

राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान की रैंकिंग में सुधार, सौर ऊर्जा, कृषि और स्वच्छता में राजस्थान नंबर वन