BharatPe के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर और वाइफ के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR, 81 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
BharatPe के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर और वाइफ के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की FIR, 81 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

NEW DELHI. भारत पे के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की मुश्किलें बढ़ गई है। अशनीर और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर 81 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर के अलावा दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।  इस एफआईआर में नामजद लोगों पर 409, 420, 467 और 120B समेत कुल 8 धाराएं लगाई गई हैं। 



अशनीर पर फंड्स की हेराफेरी का आरोप



भारतपे ने 2022 में अशनीर और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत में कंपनी ने सभी पर फंड्स की हेराफेरी का आरोप लगाया था। भारत पे की इसी शिकायत के आधार पर ही अशनीर और उनकी फैमिली के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दोषी पाए जाने पर अशनीर और उनकी फैमिली को 10 साल तक की कैद भी हो सकती है। 




— ANI (@ANI) May 11, 2023



81 करोड़ के फ्रॉड का है मामला



दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के मुताबिक अशनीर और माधुरी ने कथित तौर पर नकली invoice बनाकर कंपनी के खाते से 81 करोड़ रुपए अपने परिचित और रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर किए थे। इन पर 409 (लोक सेवक, या बैंकर, व्यापारी, या एजेंट द्वारा विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना),  467 (बहुमूल्य सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 120B (आपराधिक साजिश) और अन्य धाराएं शामिल हैं।



ये खबर भी पढ़िए....






पिछले साल कंपनी ने कर दिया था बर्खास्त 



भारतपे ने पिछले साल (2022) अपने मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर को कंपनी में सभी पदों से हटा दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के बाद जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई थी। बता दें, BharatPe एक भारतीय फिनटेक कंपनी है, जो भारत में छोटे व्यापारियों और किराना स्टोर मालिकों को सेवा देती है। अशनीर इसके फाउंडिग मेंबर रहे हैं। 



वीडियो देखें- 




अशनीर पर 81 करोड़  फ्रॉड मामला अशनीर पर धोखाधड़ी का आरोप अशनीर की बढ़ी मुश्किल भारत पे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर 81 crore fraud case on Ashneer Ashneer accused of cheating Ashneer trouble increased Former MD of Bharat Pay Ashneer Grover