CM भूपेश के पिता पर FIR: ब्राहाणों को बताया था विदेशी, मुख्यमंत्री बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं

author-image
एडिट
New Update
CM भूपेश के पिता पर FIR: ब्राहाणों को बताया था विदेशी, मुख्यमंत्री बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ब्राहाणों पर सियासत गर्म है। रविवार को ब्राहाणों को लेकर दिए गए बयान के कारण सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल पर FIR दर्ज हुई है। नंदकुमार ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा (ganga) से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि ब्राह्मण (brahman) विदेशी हैं। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा (volga) जाने को तैयार हो जाएं।

भूपेश बघेल बोले-पुलिस कार्रवाई करेगी

नंदकुमार (Nand kumar bagel) के बयान के बाद छ्त्तीसगढ़ में ब्राहाणों का गुस्सा फूटा है। उन्होंने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करके कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि सीएम के पिता के कारण उनपर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जिसके बाद सीएम भूपेश (cm bhupesh) ने कहा कि पिता की ओर से की गई टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंची है। ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। चाहे वो मुख्यमंत्री के पिता ही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि उनके 86 साल के पिता भी कानून के ऊपर नहीं है।

ब्राहाण हमें अछूत मानते हैं- नंदकुमार बघेल

नंद कुमार बघेल UP के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं। जिस तरह अंग्रेज यहां से गए। वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है कि वह विदेशी हैं और हमे अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं।

fir on cm father Nandkumar Baghel cm bhupesh father सियासत ब्राहाणवाद ब्राहाण राजनीति The Sootr गंगा से वोल्गा ब्राहाण Nand Kumar Baghel नंदकुमार बघेल पर एफआईआर Chhattisgarh भूपेश बघेल के पिता fir on bhupesh father