स्वाति मालीवाल बोली मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, FIR दर्ज
Sajal Kumar | Updated:
Swati Maliwal
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) से बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इससे पहले दिल्ली पुलिस गुरूवार को स्वाति मालीवाद के आवास पर पहुंची और उनसे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया।
स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित मारपीट के मामले को लेकर को चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज करा दिया है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
मालीवाल ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे। देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल ज़रूरी नहीं है, देश के मुद्दे ज़रूरी हैं। BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी।
स्वाति मालीवाल ने पुलिस के सामने बयान कराया दर्ज

चार घंटे मालीवाल के आवास पर रही पुलिस
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी।
होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी! ASP के वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
By Neel Tiwari
द सूत्र की खबर के बाद एक्शन में सरकार: गुढ़ नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह की कुर्सी पर संकट, सरकार ने निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल
By Ramanand Tiwari
ACB जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे IAS शिखर अग्रवाल, बोले- बिना पक्ष सुने दी मंजूरी, 19 नवंबर को सुनवाई
By Mukesh Sharma
गोरखपुर थाने की पूर्व TI अर्चना नागर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपों के खिलाफ विभाग के ही रिकॉर्ड बने सबूत, चार्जशीट रद्द
By Neel Tiwari
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस बीमा कंपनी ने कम दिया मेडिक्लेम, उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
By Sanjay Gupta
CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
नर्सों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, 10 मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन-ओपीडी प्रभावित होने की आशंका, CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA