/sootr/media/post_banners/64c4251a38e2dfa00d64aa22e710744904a63df2006c059a1bcb05c2e8af4f6b.png)
दीपावली का त्योहार आने के साथ ही राज्य सरकारें प्रदूषण को लेकर एक्टिव मोड में आ गई हैं। राजस्थान की सरकार ने दिवाली के त्योहार के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान सरकार ने पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार ने सका कारण कोरोना को बताया है। राजस्थान में पटाखों की बिक्री पर रोक लागू हो गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 1 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक प्रदेश में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
गहलोत सरकार ने जारी किए आदेश
राज्य सरकार ने सर्दियों की शुरुआत से पहले ही प्रदेश में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। ये रोक 4 महीने तक लागू रहेगी। 1 अक्टूबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक प्रदेश में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। गहलोत सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि पटाखे जलाए जाने से पोस्ट कोविड समस्याओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
दिल्ली सरकार भी लगा चुकी है प्रतिबंध
राजस्थान सरकार ने पिछले साल दिवाली के समय भी पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। साल 2020 की दिवाली भी राजस्थान में बिन पटाखों वाली ही थी। राजस्थान से पहले दिल्ली सरकार भी 1 जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा चुकी है।