गुजरात में XBB.1.5 वेरिएंट का पहला केस मिला, डब्ल्यूएचओ ने चीन को लगाई फटकार, कहा- कोरोना के सही आंकड़े करें जारी 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
गुजरात में XBB.1.5 वेरिएंट का पहला केस मिला, डब्ल्यूएचओ ने चीन को लगाई फटकार, कहा- कोरोना के सही आंकड़े करें जारी 

NEW DELHI. देश में कोरोना के केसों में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इस बीच गुजरात में पहला XBB.1.5 वेरिएंट का केस मिला है। चीन, अमेरिका और जापान में कोरोना का कहर जारी है। चीन में कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने चीन को फटकार लगाई है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के सही आंकड़े बताने के लिए चीनी प्रशासन से कहा है। चीन में जीरो कोविड नियम हटाए जाने के बाद कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। स्थिति ऐसी बन गई है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं हैं, श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार की जगह नहीं हैं और जरूरी दवाइयों की किल्लत लगातार बनी हुई है। 



भारत में ​यात्रियों के लिए एक जनवरी 2023 से नए नियम होंगे लागू 



भारत में एक जनवरी से नए नियम लागू हो जाएंगे, जिसके तहत भारत में आने वाले यात्रियों को यात्रा से 72 घंटे पहले RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट करनी होगी। इसी के साथ फ्लाइट में आने वाले कुल यात्रियों के दो फीसदी का कोविड रेंडम टेस्ट भी होगा। चीन के अलावा थाईलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और सिंगापुर से भारत आने वाले यात्रियों के लिए भी कोविड निगेटिव अनिवार्य किए हैं। इसके अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ताइवान, साउथ कोरिया, जापान और इजरायल ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।



ये भी पढ़ें...









महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 18 नए संक्रमित 



महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 18 नए मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें पुणे, औरंगाबाद, नासिक और नागपुर के लोग शामिल हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 14 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।






भारत में कोरोना की मौजूदा स्थिति



देश में एक दिन में कोरोना के 243 नए कोरोन पॉजिटिव मिले, जबकि 2 मरीज की मौत हो गई। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,637 रिकॉर्ड की गई। कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक देश में कुल केस 4.46 करोड़ है। जबकि 4.41 मरीज ठीक हुए। वहीं, 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो गई है।



ये भी पढ़ें...






अमेरिका में XBB.1.5 के केस 18% से बढ़कर 40% हुए



XBB.1.5 ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से पैर पसार रहा है। अमेरिका में अब तक इस म्यूटेशन के 40% से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 18% था। BA.2.75 और BJ.1 से मिलकर XBB बना है। अब इससे म्यूटेट होकर XBB.1 और XBB.1.5 बने हैं।


XBB.1.5 variant first case of XBB.1.5 variant Gujarat Corona in India Corona मप्र में महिला संक्रमित कोरोना XBB.1.5 वैरिएंट गुजरात में XBB.1.5 वैरिएंट का पहला केस भारत में कोरोना woman infected in MP