देश के पहले PM नेहरू की आज 123वीं जयंती; कभी 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, फिर बदली परंपरा, जानें चिल्ड्रंस डे के 5 फैक्ट्स

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
देश के पहले PM नेहरू की आज 123वीं जयंती; कभी 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, फिर बदली परंपरा, जानें चिल्ड्रंस डे के 5 फैक्ट्स

BHOPAL. आज यानी 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस (Children's Days) मनाया जा रहा है। 14 नवंबर 1889 को देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे, इसलिए उनके सम्मान में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। नेहरू कहते थे कि आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम जितनी बेहतर तरह से बच्चों की देखभाल करेंगे, राष्ट्र निर्माण भी उतना ही बेहतर होगा। नेहरू ने विशेष रूप से बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया की स्थापना की थी।



1. 14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस? 



भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू कहते थे। बच्चों से प्यार के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस पर तौर पर मनाया जाता है। 



2. कब हुई बाल दिवस मनाने की शुरुआत?



1964 से पहले भारत 20 नवंबर को बाल दिवस मनाता था। यह संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था। 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह निर्णय लिया गया कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। संसद में इसका प्रस्ताव भी पारित किया गया और पहली बार 1965 में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया।



publive-image



3. 1 जून का बाल दिवस



दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं, जो एक जून को बाल दिवस मनाते हैं। करीब 50 देश एक जून को बाल दिवस मनाते हैं। 



बाल दिवस से जुड़ी आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं






4. कब है विश्व बाल दिवस?



भले ही भारत 14 नवंबर को बाल दिवस मनाता है लेकिन साल 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व बाल दिवस के लिए 20 नवंबर का दिन तय किया है। 



publive-image



5. ब्रिटेन में नहीं मनाया जाता बाल दिवस



भारत समेत अन्य देशों में जहां तय तारीख पर बाल दिवस मनाते हैं। वहीं ब्रिटेन दुनिया का इकलौता देश है, जहां बाल दिवस नहीं मनाया जाता। 


Nehru Loves Children Children's Days In India Bal Diwas In India Jawahar Lal Nehru Birth Anniversary नेहरू को था बच्चों से प्यार भारत में चिल्ड्रंस डे भारत में बाल दिवस जवाहर लाल नेहरू की जयंती