15 मिनट में होगी सामान की डिलेवरी, क्विक कॉमर्स मार्केट में उतरने वाला है Flipkart

Deeksha Nandini Mehra | Jun 22, 2024, 11:40 IST
Share
FLIPKART NEWS
FLIPKART NEWS

Flipkart जल्द ही अपनी नई सर्विस लॉन्च करने वाली है। इसमें कस्टमर को उनके सामान की सिर्फ 15 मिनट में होम डिलेवरी की जाएगी। क्विक कॉमर्स मार्केट में एंट्री की Flipkart की ये तीसरी कोशिश है...

फ्लिपकार्ट क्विक कॉमर्स मार्केट (quick commerce market) में जल्द ही एंट्री करने वाला है। फ्लिपकार्ट भारत में अपना क्विक कॉमर्स वर्टिकल जुलाई में लॉन्च कर सकता है। इसका नाम Flipkart Minutes होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक Flipkart Minutes को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। इस सेक्टर में Blinkit, Zepto, BBNow जैसे प्लेटफॉर्म मौजूद है। जिसमें Blinkit का सबसे ज्यादा दबदबा है।

15 मिनट में डिलीवर होगा सामान

Flipkart Minutes के जरिए कंपनी ने 15 मिनट में सामान डिलीवर करने का टार्गेट रखा है। इस सर्विस को कंपनी 15 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि फ्लिफ्कार्ट अपनी सप्लाई चेन का फायदा यहां ले सकता है।

Flipkart Minutes में कंपनी ग्रॉसरी के साथ दूसरे जरूरी सामान पर फोकस रखेगी। डिलेवरी के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को भी शामिल कर सकती है।

ये तीसरी कोशिश

क्विक कॉमर्स मार्केट में एंट्री की फ्लिपकार्ट की ये तीसरी कोशिश है। इससे पहले कंपनी पिछले कुछ सालों में दो बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन उसे कुछ खास सफलता नहीं मिली।

कंपनी ने Flipkart Quick नाम से अपनी सर्विस लॉन्च की थी, जिसमें 90 मिनट में डिलीवरी का टार्गेट रखा था। इस साल से कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी क्विक कॉमर्स में एंट्री कर सकती है।

कंपनी की Zepto से डील फाइनल ना होने पाने के बाद से इसकी चर्चा बढ़ गई थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

फ्लिपकार्ट मिनट | फ्लिपकार्ट डिलेवरी ऐप

Tags:
  • Flipkart
  • zepto
  • Blinkit
  • Flipkart Minutes
  • क्विक कॉमर्स मार्केट
  • फ्लिपकार्ट मिनट
  • फ्लिपकार्ट डिलेवरी ऐप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा