दवा के साथ गलत खान-पान पड़ सकता है भारी, जानें क्या है फूड-ड्रग इंटरैक्शन

Anjali Dwivedi | Apr 04, 2026, 18:12 IST
food drug interaction health
दवाओं का असर भोजन पर निर्भर करता है। एंटीबायोटिक के साथ डेयरी और थायरॉइड की दवा के साथ सोया प्रोडक्ट्स नुकसान पहुंचाते हैं। सही जानकारी के लिए हमेशा दवा का लेबल चेक करें।

आमतौर पर लोग दवा लेते समय उसके डोज और टाइमिंग का तो पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन खान-पान को लेकर अक्सर लापरवाही बरतते हैं। ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि दवा के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।



गलत फूड-ड्रग कॉम्बिनेशन न सिर्फ दवा के असर को कम कर सकता है, बल्कि शरीर पर गंभीर साइड इफेक्ट्स भी पैदा कर सकता है। इसलिए दवा के लेबल को ध्यान से पढ़ना और सही डाइट का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, किन दवाओं के साथ कौन से फूड लेना आपकी सेहत के लिए रिस्की हो सकता है।



क्या होता है फूड-ड्रग इंटरैक्शन?

जब भोजन और दवा मिलकर शरीर में प्रतिक्रिया करते हैं, तो इसे ही फूड-ड्रग इंटरैक्शन (FDI) कहा जाता है। यह रिएक्शन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे दवा का असर कम या बहुत ज्यादा हो सकता है। इसलिए डॉक्टर कुछ मेडिकल दवाएं खाली पेट लेने को कहते हैं।



क्यों होता है दवाओं के साथ रिएक्शन?

इसके कई साइंटिफिक रीजन हो सकते हैं। कुछ फूड दवा को खून में मिलने से रोकते हैं। लिवर भी कुछ खास भोजन के कारण दवा प्रोसेस नहीं कर पाता। इससे दवा बेअसर हो जाती है और जहर बन सकती है। यह शरीर में विटामिन्स का अवशोषण भी रोकता है।



Food Selection


कैसे पहचानें सही और गलत कॉम्बिनेशन?

इसका कोई एक तय नियम नहीं है। यह पूरी तरह दवा के सॉल्ट पर निर्भर करता है। दवा के लेबल को हमेशा ध्यान से पढ़ना चाहिए। लेबल पर स्पष्ट लिखा होता है कि क्या नहीं खाना है। मेडिकल गाइडलाइंस का पालन करना सुरक्षा के लिए जरूरी है।



Food Selection


एंटीबायोटिक के साथ दूध-दही से बचें

एंटीबायोटिक लेते समय डेयरी प्रोडक्ट्स न खाएं। दूध, दही और पनीर दवा के असर को घटा देते हैं। कैल्शियम सप्लीमेंट भी इनके साथ लेना रिस्की है। ये चीजें दवा को शरीर में सोखने नहीं देती हैं। इससे आपकी बीमारी जल्दी ठीक नहीं हो पाती है।



थायरॉइड की दवा और सोया प्रोडक्ट्स

थायरॉइड (Thyroid) के मरीजों को बहुत सावधान रहना चाहिए। दवा के साथ सोयाबीन या सोया मिल्क न लें। अखरोट और हाई-फाइबर फूड भी नुकसान पहुंचाते हैं। ये शरीर में दवा के अवशोषण की प्रक्रिया रोक देते हैं। इससे आपकी स्वास्थ्य रिपोर्ट और सेहत बिगड़ सकती है।



सप्लीमेंट्स और भोजन का अजीब रिश्ता

विटामिन सप्लीमेंट्स भी खाने के साथ रिएक्ट करते हैं। कैल्शियम और आयरन कभी एक साथ नहीं लेने चाहिए। लेकिन आयरन को खट्टे फलों के साथ लेना बेहतर है। दूध आयरन को सोखने नहीं देता, पर विटामिन-D में मददगार है। फाइबर वाली चीजें विटामिन्स का असर कम कर सकती हैं।



इन खतरों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

गलत कॉम्बिनेशन से हार्टबीट तेज या धीमी हो सकती है। अगर सांस लेने में दिक्कत या बेहोशी आए तो डरें। तेज चक्कर और लगातार उल्टी होना खतरे के संकेत हैं। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव भी एक बड़ा लक्षण है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर (healthcare) के पास जाना चाहिए।



ये खबरें भी पढ़ें...



पीरियड्स के दौरान आप हो जाती हैं चिड़चिड़ी, तो हो सकता है PCOD



आंखों से जानिए शरीर में होने वाले बदलाव, किस बीमारी की ओर करती हैं ये इशारा



health update नाक भी होती है सेंसेटिव, जानें कौन-कौन सी बीमारी के संकेत देती है नाक



कैसे पहचानें घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक?



Tags:
  • मेडिकल दवाएं
  • health update
  • Health
  • स्वास्थ्य
  • एंटीबायोटिक
  • विटामिन
  • साइड इफेक्ट
  • healthcare