आंखों से जानिए शरीर में होने वाले बदलाव, किस बीमारी की ओर करती हैं ये इशारा
Anjali Dwivedi | Dec 20, 2025, 19:53 IST
eye
पलकों पर पीले धब्बे, आंखों के चारों ओर सफेद-ग्रे रिंग, धुंधली नजर और लालिमा देती हैं आपके शरीर में बीमारी के संकेत। जानिए शरीर में हो रहे बदलावों को आंखों के लक्षणों से।
आंखें केवल देखने का काम नहीं करतीं, बल्कि वे आपकी सेहत के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी देती हैं। अक्सर लोग आंखों की समस्याओं को केवल धुंधली नजर, सिरदर्द या स्क्रीन की जलन से जोड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखें आपके शरीर में होने वाले बदलावों के शुरुआती संकेत दे सकती हैं?
खासतौर पर डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षण (आंखों के लक्षण) आंखों में नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो आपकी आंखों से शरीर की गड़बड़ियों को बता सकते हैं।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक, यदि आपकी आंखों की पलकों पर और अंदरूनी कोनों में पीले या हल्के सफेद धब्बे दिखाई दें, तो यह जैथेलाज्मा हो सकते हैं। ये धब्बे आमतौर पर खून में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह हाई कोलेस्ट्रॉल से खतरा से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।
मेयो क्लिनिक के मुताबिक, अगर आपकी आंख की पुतली के चारों ओर सफेद या ग्रे रिंग दिखाई दे, तो इसे कॉर्नियल आर्कस कहा जाता है। यह संकेत बुजुर्गों में उम्र से जुड़ा बदलाव हो सकता है। लेकिन 40 साल से कम उम्र में इसका दिखना हाई कोलेस्ट्रॉल का रेड फ्लैग माना जाता है।
यह रिंग आंख की कॉर्निया में फैट जमा होने से बनती है, और आमतौर पर यह नजर पर असर नहीं डालती।
जॉन्स हॉपकिंस मेडिसिन के अनुसार, यदि आपकी नजर कभी साफ और कभी अचानक धुंधली हो जाती है, तो यह केवल थकान या स्क्रीन का असर नहीं हो सकता। यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है, क्योंकि ब्लड शुगर के उतार-चढ़ाव का असर आंखों के लेंस पर पड़ता है, जिससे फोकस बदल जाता है और नजर धुंधली हो सकती है।
अगर आपकी आंखों में लगातार लालिमा, तैरते हुए काले धब्बे, रोशनी की चमक, या अचानक नजर कम हो रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह डायबिटिक रेटिनोपैथी का संकेत हो सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों में आमतौर पर देखा जाता है। हाई ब्लड शुगर आंखों की बारीक नसों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है, जिससे ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
टी20 सीरीज: अफ्रीका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया में सैमसन को मिली जगह
एक जनवरी से सस्ती होगी CNG और घरेलू PNG, PNGRB का नया टैरिफ स्ट्रक्चर, होगी 2-3 रुपए की बचत
सर्दियों में जरूर खाएं ये फल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, मिलेंगे बेहतरीन फायदे
इंडिया में लॉन्च हुआ गूगल क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, ऐसे करें अप्लाई
खासतौर पर डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के शुरुआती लक्षण (आंखों के लक्षण) आंखों में नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो आपकी आंखों से शरीर की गड़बड़ियों को बता सकते हैं।
पलकों पर पीले धब्बे किसके संकेत?
आंखों की पुतली के चारों ओर सफेद-ग्रे रिंग किसके संकेत हैं?
यह रिंग आंख की कॉर्निया में फैट जमा होने से बनती है, और आमतौर पर यह नजर पर असर नहीं डालती।
बार-बार धुंधली नजर क्या डायबिटीज का संकेत है?
आंखों में लालिमा किसका संकेत है?
ये खबरें भी पढ़ें...
टी20 सीरीज: अफ्रीका ने टॉस जीता, चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया में सैमसन को मिली जगह
एक जनवरी से सस्ती होगी CNG और घरेलू PNG, PNGRB का नया टैरिफ स्ट्रक्चर, होगी 2-3 रुपए की बचत
सर्दियों में जरूर खाएं ये फल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, मिलेंगे बेहतरीन फायदे
इंडिया में लॉन्च हुआ गूगल क्रेडिट कार्ड, अब UPI से होगा पेमेंट, ऐसे करें अप्लाई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari