भारत ने अफ्रीका को 30 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 से कब्जा

Sandeep Kumar | Dec 19, 2025, 18:18 IST
Share
india-vs-africa-t20-series-
india-vs-africa-t20-series-

भारत ने साउथ अफ्रीका को 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से हराया। अहमदाबाद में 232 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका 201 रन तक पहुंच सकी। भारत ने 231 रन बनाते हुए 5 विकेट खोए। तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाए।

Ahmedabad. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज 3-1 से जीत ली है। टीम ने 5वें मैच में अफ्रीका को 30 रन से हराया। टीम इंडिया ने लगातार 8वीं सीरीज जीती है। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका को 232 रन का टारगेट दिया गया। साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट लिए, जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके। क्विंटन डी कॉक ने 35 बॉल पर 65 रन बनाए। इससे पहले भारत ने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के अर्धशतकों से 231 रन का स्कोर बनाया। तिलक ने 42 बॉल पर 73 रन, पंड्या ने 25 बॉल पर 63 रन बनाए। संजू सैमसन ने 37 और अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए।

अहमदाबाद में हो रहा मैच

टीम इंडिया 2025 का अपना आखिरी मैच खेलने के लिए तैयार है। भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का पांचवां मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा। लखनऊ में कोहरे के कारण टी20 मैच रद्द हो गया था, लेकिन अब भी भारत सीरीज में 2-1 से आगे है।

यदि टीम इंडिया आखिरी मैच जीतती है, तो वह सीरीज 3-1 से जीत जाएगी। यदि भारत हारता है, तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी के साथ घर लौटेगा। इस बीच, भारत को एक झटका लगा है क्योंकि शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसे में आखिरी मैच में भारत की प्लेइंग-11 कैसी होगी, यह देखना होगा।

ये भी पढ़िए...रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ी! छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

साल का अंत जीत के साथ

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के लिए 2025 का यह आखिरी टी20 मुकाबला है। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच खेलेंगी। टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखते हुए, दोनों टीमों को इस साल का अंत जीत के साथ करना है। इसके लिए उन्हें एक मजबूत प्लेइंग-11 चाहिए। शुभमन गिल के बाहर होने के बाद, इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी, यह देखना होगा।

ये भी पढ़िए...संतोष वर्मा के बाद आईएएस मीनाक्षी सिंह के विवादित बयान पर सवर्ण समाज बोला- चुप नहीं बैठेंगे

टीम इंडिया की ये होगी ओपनिंग जोड़ी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पांचवे टी20 मैच में भारत की सलामी जोड़ी में बदलाव होगा। शुभमन गिल को पैर की उंगली में चोट आई है, जिससे वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह संजू सैमसन लेंगे। वह इस मैच से टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपना दावा मजबूत करेंगे।

पारी की शुरुआत युवा ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ संजू सेमसन करेंगे। इस मैच में तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। जरूरत पड़ी तो दोनों अपनी पोजीशन बदल सकते हैं।

ये भी पढ़िए...दूसरे मौलाना ने पढ़वा दी जुम्मे की नमाज, आपस में भिड़ी कमेटियां, प्रशासन ने मस्जिद सील की

अफ्रीकी टीम में बदलाव संभव

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम में एक बदलाव हो सकता है। अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय परिस्थितियों में यह उनका आखिरी मौका है। उनके नंबर 5 के स्थान पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

ये भी पढ़िए...राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 28 महिलाएं बनीं RJS, मधुलिका यादव टॉप पर रही

ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका

एडेन मार्करम (कप्तान) ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी और क्विंटन डिकॉक।

टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान ) हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा।

Tags:
  • भारत
  • सूर्यकुमार यादव
  • टीम इंडिया
  • अहमदाबाद
  • टी20 सीरीज
  • दक्षिण अफ्रीका
  • क्विंटन डिकॉक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि