दूसरे मौलाना ने पढ़वा दी जुम्मे की नमाज, आपस में भिड़ी कमेटियां, प्रशासन ने मस्जिद सील की

Neel Tiwari | Dec 19, 2025, 17:19 IST
Share
maulana-conducts-jumma-prayer
maulana-conducts-jumma-prayer

जबलपुर में जुम्मे की नमाज पढ़ाने को लेकर मस्जिद के भीतर ही दो कमेटियां आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते दोनों कमेटियों के नमाजी बड़ी संख्या में जुड़ने लगे। हालात ऐसे बने की तीन थानों के पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद को सील करना पड़ा।

JABALPUR. जबलपुर के रद्दी चौकी स्थित अंसार नगर नमाज गाह में दूसरे मौलवी ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय का एक पक्ष भड़क उठा। धीरे-धीरे विवाद की जानकारी आसपास के क्षेत्र में भी तेजी से फैली। बड़ी संख्या में रहवासियों सहित नमाजियों ने मस्जिद को घेर लिया। हालात ऐसे बने की तीन थानों के पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद को सील करना पड़ा।

आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय में शुक्रवार की दोपहर पढ़ी जाने वाली ज़ुहर की नमाज बेहद अहम मानी जाती है। इस दिन मस्जिदों में आम दिनों के मुकाबले नमाजियों की तादाद भी ज्यादा होती है।

mosque-sealed
mosque-sealed

ये खबर भी पढ़िए...एमपी पहुंचा बाबरी मस्जिद विवाद, अशोकनगर के बीजेपी नेता ने टॉयलेट नाम रखा बाबर

जिस मौलाना ने पढ़ाई नमाज उस पर थी आपत्ति

मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस नमाज गाह में मौलाना नमाज पढ़वाते थे। लेकिन किसी कारण से आज उन्हें देरी हो गई और इसके बाद अन्य मौलाना ने नमाज पढ़वा दी। आरोप है कि वह मुस्लिम समुदाय के उस पक्ष से थे, जिन्हें नमाज पढ़वाने का अधिकार नहीं था। इसके बाद मस्जिद के अंदर ही धक्का मुक्की शुरू हो गई और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

mosque-sealed
mosque-sealed

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: खंडवा मस्जिद विवाद: बिहार के इमाम को रुकवाने पर दो पर एफआईआर, ओवैसी ने किया विरोध

तीन थानों का पुलिस बल पहुंचा मौके पर

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस का बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। भीड़ उग्र होती देख पुलिस ने अंदाजा लगाया कि शाम 4:00 की नमाज तक स्थिति गंभीर हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...मड़ई मस्जिद विवाद: कलेक्टर की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, बाद में हुई डिलीट

ये खबर भी पढ़िए... मीटिंग में नहीं पहुंचे कलेक्टर तो भड़के केंद्र सरकार के बोर्ड सदस्य भरत पाटनी, कहा- अधिकारी संवेदनहीन

SDM ने विवाद सुलझने तक सील की मस्जिद

jabalpur maszid vivad: मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझाइश देने की कोशिश की। लेकिन मामला सुलझता ना देखते हुए उन्होंने मस्जिद के गेटों पर ताला लगवा कर उसपर प्रशासन की सील लगा दी है। अब दोनों पक्षों को थाने बुलाया जा रहा है और वहां पर मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि एसडीएम साफ कर दिया है कि मस्जिद को सील करने का कारण केवल यह है कि इसके आगे विवाद न बढ़ सके। उन्होंने बताया कि विवाद के निपटारे के बाद मस्जिद के गेट खोल दिए जाएंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • मुस्लिम समुदाय
  • मस्जिद
  • jabalpur maszid vivad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती