फोर्ब्स 2023 अरबपतियों की लिस्ट में भारत के 16 नए चेहरे शामिल, जानें कौन हैंं वो और कितनी है उनकी संपत्ति

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
फोर्ब्स 2023 अरबपतियों की लिस्ट में भारत के 16 नए चेहरे शामिल, जानें कौन हैंं वो और कितनी है उनकी संपत्ति

NEW DELHI/ MUMBAI. फोर्ब्स की 2023 बिलेनियर्स की लिस्ट में इस बार भारत के 16 नए अरबपतियों का नाम शामिल हुआ जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। इस लिस्ट में शेयर बाजार इंवेस्टर और बिग बुल के तौर पर पहचान बनाने वाले राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला शामिल हुई हैं, वहीं एक बार फिर 99 साल के उद्योगपति केशव महिंद्रा ने इस लिस्ट में वापसी की है। इस लिस्ट में दुनिया के अरबपतियों की संख्या अमेरिका व चीन के बाद भारत तीसरे पायदान पर हैं। भारत में कुल 169 अरबपति हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन अरबपति शामिल हैं।





9वें पायदान पर मुकेश अंबानी





भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट 2023 में 9वें पायदान पर पहुंच गए है। जबकि 2022 में अंबानी इस लिस्ट में 10वें पायदान पर थे। उनकी नेट वर्थ 2023 में 83.4 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के 9वें स्थान पर हैं, जबकि 2022 में 90.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें पायदान पर थे।





24वें नंबर पर पहुंचे अडानी 





फोर्ब्स 2023 अरबपतियों की लिस्ट में अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी 24वें पायदान पर हैं। हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के कारण उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा था। 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट में वह 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे। फोर्ब्स 2022 की सूची में अडानी पहली बार भारत के सबसे अमीन व्यक्ति बने थे। 2021 में उनकी संपत्ति में तीन गुना वृद्धि हुई थी। लेकिन वर्तमान में अडानी की नेटवर्थ गिरते-गिरते अब 35.3 अरब डॉलर रह गई है।





अमेरिका, चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति





फोर्ब्स अरबपतियों की लिस्ट 2023 में अमेरिका और चाइना के बाद भारत में सबसे ज्यादा अरबपति हैं। अमेरिका में 735 अरबपतियों के घर हैं, जिनकी सामूहिक संपत्ति 4.5 ट्रिलियन डॉलर है। चीन में 562 अरबपति हैं, इनकी कुल नेटवर्थ 2 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं, भारत में अरबपतियों की तादाद 169 हो गई है, जिसमें 16 नए नाम शामिल हुए हैं। इनकी कुल संपत्ति 675 बिलियन डॉलर है। 





अरबपतियों की लिस्ट में 3 महिलाएं शामिल





अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले 16 नए भारतीयों में 3 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 2 महिलाओं को ये मुकाम विरासत में मिली है, तो वहीं एक महिला सेल्फमेड बिलेनियर है। जिन महिलाओं को विशाल विरासत मिली हैं, उनमें पहला नाम रेखा झुनझुनवाला हैं। इनकी कुल नेट वर्थ 5.1 अरब डॉलर है। उनके पति राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद अब उनका नाम अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। वहीं दूसरा नाम साइरस मिस्त्री की पत्नी और पालोनजी शापोरजी मिस्त्री की बहू रोहिका साइरस मिस्त्री का आता है, जिनकी कुल संपत्ति 7 अरब डॉलर है। नए अरबपतियों में शामिल तीसरी महिला का नाम सरोज रानी गुप्ता है, जो एपीएल अपोलो ट्यूब की को-फाउंडर है, उनकी नेटवर्थ 1.2 अरब डॉलर है।





ये खबर भी पढ़िए...











ये 16 अरबपति लिस्ट में हुए शामिल





भारत के 16 नए अरबपतियों की लिस्ट में जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ शामिल हुए हैं। निखिल के साथ उनके बड़े भाई नितिन कामथ भी लिस्ट में मौजूद हैं। निखिल की कुल कुल नेथवर्थ 1.1 अरब डॉलर है, वहीं नितिन की 2.7 अरब डॉलर है। गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी को भी इस बार सूची में शामिल किया गया है। विनोद अडानी की कुल नेटवर्थ 10 अरब डॉलर है। 





इन अरबपतियों ने की वापसी





अरबपतियों की 2023 सूची में इस बार चार लोगों ने एक बार फिर वापसी की है। इसमें केशब महिंद्रा का नाम शामिल हैं। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन है। उनकी इस बार नेटवर्थ 1.2 अरब डॉलर से वापसी की है।





दुनिया से घटे 28 अरबपति





फोर्ब्स 2023 अरबपतियों की ग्लोबल लिस्ट में इस बार दुनिया से 28 अरबपति कम हो गए हैं। 2022 में दुनिया के 2668 अरबपतियों को शामिल किया गया था, वहीं इस बार लिस्ट में यह आंकड़ा घटकर 2640 रह गया है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल दुनिया से 28 अरबपति कम हुए हैं।



फोर्ब्स लिस्ट  2023 india top billionaire fobes list top 10 billionaire forbes list top 10 forbes list 2023 भारत के अरबपति फोर्ब्स लिस्ट 10 अरबपतियों की सूची फोर्ब्स लिस्ट टॉप 10