विदेशी शेफ ने बताया पंचामृत बनाने का सही तरीका, वीडियो हो रहा वायरल

Dolly patil | Oct 07, 2024, 11:09 IST
Share
पंचामृत
पंचामृत

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कनाडा का एक शेफ पंचामृत बनाने के सही तरीका बता रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं।

त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर दिन घर-घर में पूजा-पाठ बड़े ही विधि विधान से चल रहा है। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान भगवान को पंचामृत का भोग जरूर लगाया जाता है। लेकिन सबको पंचामृत बनाने का सही तरीका नहीं पता होता है। इसी के साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में क्या है।

वीडियो में क्या है

दरअसल एकइंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में सफेद कपड़े पहने एक शेफ नजर आ रहा है, जिनके कॉलर पर कनाडा का झंडा लगा हुआ है, इससे समझ आता है कि ये कनाडा बेस्ड भारतीय शेफ हैं। वीडियो में शेफ पंचामृत बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स और उनकी सही मात्रा के बारे में बताते हैं।

शेफ बताता हैं कि, पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले शहद लें फिर उसका दोगुना घी, घी का दोगुना मिश्री, मिश्री से दोगुना दही और दही से दोगुना गाय का दूध। अब भगवान का नाम लेते हुए इसे मिलाकर तैयार करें।

चार लाख से ज्यादा लाइक्स मिले

इंस्टाग्राम परपंचामृत बनाने का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 4 लाख 52 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के तौर पर, मैं मानता हूं कि यह अब तक का सबसे सटीक नुस्खा है। सभी लोगों से अनुरोध है कि या तो असली किताबें पढ़ें या इस नुस्खे का आंख मूंदकर पालन करें। दूसरे यूजर ने लिखा, कनाडियन शेफ का इंडियन कल्चर, वाह। एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान का नाम लेकर बनाना, ये अन्न संस्कार है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कनाडा
  • पंचामृत फॉर्मूला
  • पंचामृत बनाने का सही तरीका
  • पंचामृत
  • इंस्टाग्राम पर पंचामृत बनाने का वीडियो
  • Panchamrit
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि