पूर्व मुख्यमंत्री की विधायक बेटी दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार

Marut raj | Mar 15, 2024, 19:08 IST
Share
Former Chief Minister KCR MLA daughter Kavit arrested in Delhi liquor scam द सूत्र the sootr
Former Chief Minister KCR MLA daughter Kavit arrested in Delhi liquor scam द सूत्र the sootr

दिल्ली शराब घोटाले की आंच अब साउथ इंडिया तक पहुंच गई है। आप पार्टी के नेताओं के फंसने के बाद अब तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार तक यह जांच पहुंच गई है।

नई दिल्ली. ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और विधायक के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रही है।कविता ने जांच एजेंसी के कई समन नजरअंदाज किए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। कविता तेलंगाना में विधान परिषद (MLC) की सदस्य हैं।

ऐसे सामने आया नाम

मार्च 2023 में ईडी ( ED ) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में के.कविता का नाम भी शामिल किया था। कविता पर AAP नेताओं को 100 करोड़ भुगतान कराने का आरोप है। मामले में अपना नाम सामने आने के बाद कविता ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चुनावी राज्यों में PM मोदी से पहले ED पहुंच जाती है। दरअसल, ईडी ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। उसने अपने बयानों में TRS नेता के नाम का खुलासा किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि कविता साउथ ग्रुप नाम की एक शराब लॉबी की एक मुख्य लीडर थीं।

इसी केस में सिसोदिया जेल में हैं

दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। सीबीआई और ईडी की जांच में फंसे सिसोदिया तब से तिहाड़ जेल में ही हैं।

( पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की विधायक बेटी कविता दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार | Former Chief Minister KCR's MLA daughter Kavita arrested in Delhi liquor scam | दिल्ली शराब घोटाला | Delhi liquor scam )

Tags:
  • ED
  • ईडी
  • Delhi liquor scam
  • दिल्ली शराब घोटाला
  • मनीष सिसोदिया
  • पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की विधायक बेटी कविता दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार
  • Former Chief Minister KCR's MLA daughter Kavita arrested in Delhi liquor scam
खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान

By Sumit Kumar

खेत से निकलने लगी सोयाबीन, पर भावांतर पंजीयन कब होगा शुरू? मध्य प्रदेश के किसान परेशान
MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर

By Aman Vaishnav

MP में ऑनलाइन सिस्टम की बड़ी चूक, गधे के नाम जारी किया नर्सिंग सर्टिफिकेट, पिता का नाम लिखा- डंकी फादर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पश्चिमी राजस्थान का दौरा, आठ जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद
भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक

By Aman Vaishnav

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, गले पर धारदार हथियार के निशान, नौकर पर शक
पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान

By Ashish Bhardwaj

पुलिस की नौकरी छोड़ चपरासी बनने चले 24 पुलिस कांस्टेबल, लंबी ड्यूटी से हैं परेशान
आज मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जानिए पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

By Harrison Masih

आज मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे सीएम विष्णुदेव साय, जानिए पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मध्य प्रदेश निगम मंडल की नियुक्तियां टलीं, बीडीए और आईडीए समेत 34 बोर्ड पर नवंबर के बाद फैसला

By Amresh Kushwaha

मध्य प्रदेश निगम मंडल की नियुक्तियां टलीं, बीडीए और आईडीए समेत 34 बोर्ड पर नवंबर के बाद फैसला