हेमंत सोरेन की रिमांड पर आज फैसला, चंपई सोरेन लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ

Chakresh | Feb 02, 2024, 13:01 IST
Share
हेमंत सोरेन की रिमांड पर आज फैसला, चंपई सोरेन लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ
हेमंत सोरेन की रिमांड पर आज फैसला, चंपई सोरेन लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की रिमांड पर रांची का PMLA कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। ED ने हेमंत को 10 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की है।

Former Jharkhand CM Hemant Soren. झारखंड में चंपई सोरेन शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे राज्य के 12वें सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदल चुके हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन- तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। बता दें कि मुख्यमत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने के करीब 26 घंटे के बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन और आलमगीर आलम को राजभवन बुलाया और सरकार बनाने का न्योता दिया। साथ ही चंपई को सीएम मनोनीत कर दिया। रात 11:15 बजे दोनों नेता राजभवन से बाहर आए। चंपई ने कहा कि वे शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे शपथ लेंगे। उधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने भी कहा कि चंपई सोरेन के साथ दो और मंत्रियों को भी शपथ दिलाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

कोहरा बना विधायकों की परेशानी

महागठबंधन के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की शाम राजभवन से निकले और सभी विधायक सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से हैदराबाद जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन घने कोहरे की वजह से विमान नहीं उड़ सका।

हेमंत सोरेन की रिमांड पर रांची का PMLA कोर्ट का फैसला आज

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की रिमांड पर रांची का PMLA कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। ED ने हेमंत को 10 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की है। पिछली सुनवाई पर अदालत ने उन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है। दूसरी ओर झामुमो ( JMM - झारखंड मुक्ति मोर्चा ) नेता चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने चंपई को आज शुक्रवार CM के रूप में शपथ लेने के लिए बुलाया है।

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट में लगा झटका

झारखंड में 36 घंटे बाद नया मुख्यमंत्री बनाने की कोशिशें परवान चढ़ी हैं। तमाम कवायदों पर विराम लगा है। राजभवन ने गुरुवार शाम विधायक दल के नेता को सीएम पद की शपथ लेने की तारीख दे दी तो शुक्रवार सुबह JMM अलायंस ने समय भी फाइनल कर दिया है। दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। उनके साथ दो कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले चंपई और गठबंधन के नेताओं ने दावा किया था कि वे बुधवार रात 9 बजे राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन गवर्नर शपथ ग्रहण के लिए समय नहीं दे रहे हैं। झारखंड में नए सीएम की कवायद तब शुरू हुई, जब कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हेमंत ने पहले राजभवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद ईडी के गिरफ्तार करने वाले मैमो पर साइन किए। हेमंत के ईडी कस्टडी में जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और गठबंधन में शामिल दलों ने चंपई सोरेन को विधायक दल के नेता के रूप में चुना था। इस बीच, हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट में झटका लगा है।

चंपई सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ।

चंपई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें राज्यपाल ने गुरुवार को शपथ के लिए आमंत्रित किया था. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके इस्तीफे से झारखंड में सीएम की कुर्सी खाली हुई थी।

कौन हैं चंपई सोरेन

10वीं पास चंपई सोरेन जेएमएम के मुखिया हेमंत सोरेन की जगह लेंगे। वह हेमंत सोरेन के करीबी माने जाते हैं लेकिन संपत्ति के मामले में वह पूर्व सीएम हेमंत से काफी पीछे हैं। हेमंत सोरेन के पास चंपई से चार गुना अधिक संपत्ति (करीब 8 करोड़ रुपए की) है। चंपई सोरेन के साल 2019 के चुनावी हलफनामे के हवाले से 'माई नेता इन्फो' वेबसाइट पर बताया गया कि उनके पास करीब 2.28 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। 2019 के एफेडेविट की मानें तो तब चंपई सोरेन के पास सिर्फ 70,000 रुपए ही कैश में थे. पत्नी और बच्चों समेत सभी बैंक अकाउंट्स में करीब 60,19,072 रुपए जमा हैं।

Tags:
  • झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन
  • चंपई सोरेन
  • PMLA कोर्ट का फैसला
  • JMM झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • Former Jharkhand CM Hemant Soren
  • Champai Soren
  • PMLA Court decision
  • JMM - Jharkhand Mukti Morcha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग