पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

NEW DELHI. पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार यानी 24 फरवरी को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार के करीब सूत्रों ने बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शेखावत ने अंतिम सांस ली। देवीसिंह शेखावत का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। कुछ दिनों पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक के कारण सुबह 9 बजे उनका निधन हो गया। शेखावत के परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा पाटिल और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। 



पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख



देवीसिंह शेखावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''देवीसिंह शेखावत जी के निधन पर मेरी सहानुभूति पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज पर एक छाप छोड़ी। ओम शांति''




— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2023



NCP चीफ शरद पवार ने भी जताया शोक



एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी शेखावत के निधन पर उनकी फोटो ट्वीट करते हुए शोक जताया। पवार ने ट्वीट में लिखा, ''कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी श्री देवीसिंह रणसिंह शेखावत जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। अनुभवी नेता ने अमरावती के पहले मेयर के रूप में काम किया और भारत के प्रथम सज्जन के रूप में वह श्रीमती प्रतिभा ताई के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम थे।'' एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं पाटिल परिवार के साथ हैं, उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले''




— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) February 24, 2023



पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया ट्वीट



पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देवीसिंह शेखावत के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ''डॉ. देवीसिंह शेखावत जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं''




— Ram Nath Kovind (@ramnathkovind) February 24, 2023


शरद पवार ने किया ट्वीट पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने दुख जताया पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख देवीसिंह शेखावत का निधन पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल Sharad Pawar tweeted former President Ramnath Kovid expressed grief PM Narendra Modi expressed grief Devisingh Shekhawat passed away Former President Pratibha Patil
Advertisment