शिष्य के साथ रेप के आरोपी भगौड़े नित्यानंद का दावा, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला, भारत आने की कही बात, UN में आई थी दूत

Rahul Garhwal | Jan 21, 2024, 21:17 IST
Share
शिष्य के साथ रेप के आरोपी भगौड़े नित्यानंद का दावा, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला, भारत आने की कही बात, UN में आई थी दूत
शिष्य के साथ रेप के आरोपी भगौड़े नित्यानंद का दावा, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला, भारत आने की कही बात, UN में आई थी दूत

शिष्यों के साथ रेप करने का आरोपी भगौड़े नित्यानंद ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने का दावा किया। भारत आने की बात कही।

NEW DELHI. शिष्य के साथ रेप के आरोपी भगौड़े नित्यानंद ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने का दावा किया है। उसका कहना है कि भारत जरूर जाऊंगा। कैलासा में भी जश्न होगा और मंदिरों में दीये जलेंगे।

सोशल मीडिया पर नित्यानंद ने क्या लिखा ?

नित्यानंद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन है। इस दिन पारंपरिक प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान राम की प्रतिमा को दुनिया के कल्याण के लिए मुख्य देवता के तौर पर स्थापित किया जाएगा। मुझे इस समारोह का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। कैलासा में भी इस दौरान सेलिब्रेशन होगा। यहां कैलासा के समय के मुताबिक, रात 9 बजे मंदिरों में भगवान राम की पूजा होगी। रात 11 बजे अखंड राम जाप होगा।

कैलासा में अखंड राम जाप

समारोह में रात 12:30 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत होगा। कैलासा के समय के मुताबिक 1:30 बजे जब भारत में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब कैलासा के मंदिरों में दीपक जलेंगे। नित्यानंद के यूट्यूब चैनल पर पूरे कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

नित्यानंद पर शिष्यों ने लगाए थे आरोप

भारत में नित्यानंद के शिष्यों ने उस पर रेप और किडनैपिंग का आरोप लगाया था। 2019 में जमानत के बाद नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया था। उसने अपना अलग द्वीप कैलासा बसाने का दावा किया। उसे अलग देश का दर्जा मिलने का दावा किया। हालांकि अब तक किसी देश ने कैलासा को मान्यता नहीं दी है।

नित्यानंद ने बसाया कैलासा

2010 में नित्यानंद की शिष्या ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। 2019 में गुजरात पुलिस ने बयान दिया था कि नित्यानंद के आश्रम में बच्चों को किडनैप करके रखा जाता है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन नित्यानंद ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। नित्यानंद ने भारत से भागने के बाद कैलासा बसाया। वो अपने देश कैलासा को असली हिंदू राष्ट्र होने का दावा करता है। उसकी वेबसाइट है और दुनियाभर में उसके लाखों अनुयायी हैं।

UN मीटिंग में शामिल हुई थी कैलासा की दूत

जेनेवा में UN की मीटिंग में कैलासा की दूत विजयप्रिया नित्यानंद शामिल हुई थीं। नित्यानंद ने ट्वीट कर कहा था कि स्विटजरलैंड के जेनेवा में UN मीटिंग के दौरान कैलासा की एक महिला भक्त ने इकोनॉमिक और सोशल राइट्स के साथ सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर चर्चा में हिस्सा लिया। कैलासा की प्रतिनिधि नित्यानंद की तरह ही पारंपरिक कपड़ों और ज्वैलरी में नजर आईं थीं। हालांकि UN की ऑफिशियल वेबसाइट कैलासा को 193 मेंबर स्टेट्स में शामिल नहीं करती है।

क्या वाकई नित्यानंद को मिला न्योता ?

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्योता भेजा गया है। फिलहाल ये बात साफ नहीं हो पाई है कि नित्यानंद को न्योता भेजा गया है या नहीं। अब देखना होगा कि 22 जनवरी को नित्यानंद रामलला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पहुंचता है या नहीं।

Tags:
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • Ram Mandir Pran Pratistha
  • नित्यानंद
  • Pran Pratistha Invitation
  • Nityananda
  • Nityananda Pran Pratistha Invitation Claim
  • प्राण प्रतिष्ठा न्योता
  • नित्यानंद का प्राण प्रतिष्ठा न्योते का दावा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि