जी-20 समिट कल से, दुल्हन सी सजी दिल्ली, मेहमानों का भारतीय अंदाज में स्वागत करेगी एआई एंकर ‘गीता’, मोदी-बाइडेन की मुलाकात आज

Pratibha Rana | Sept 08, 2023, 24:00 IST
Share
जी-20 समिट कल से, दुल्हन सी सजी दिल्ली, मेहमानों का भारतीय अंदाज में स्वागत करेगी एआई एंकर ‘गीता’, मोदी-बाइडेन की मुलाकात आज
जी-20 समिट कल से, दुल्हन सी सजी दिल्ली, मेहमानों का भारतीय अंदाज में स्वागत करेगी एआई एंकर ‘गीता’, मोदी-बाइडेन की मुलाकात आज

दिल्ली में 9 सितंबर से शुरू होने वाली जी-20 समिट को लेकर देश समेत दुनियाभर में उत्साह है। इसके लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

New Delhi. दिल्ली में 9 सितंबर से शुरू होने वाली जी-20 समिट को लेकर देश समेत दुनियाभर में उत्साह है। इसके लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज (8 सितंबर) को जी-20 ग्रुप के ज्यादातर बड़े लीडर दिल्ली पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्रियों को इनके स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की अगवानी जनरल वीके सिंह करेंगे। इसके बाद आज ही मोदी ओर बाइडेन की मुलाकात होगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेने अश्विनी चौबे जाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक पहली बार भारत आ रहे हैं। जी-20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एंकर गीता भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी। भारत मंडपम में वर्ल्ड लीडर्स को भारत का इतिहास, लोकतांत्रिक परंपरा के साथ डिजिटल ग्रोथ भी दिखाई जाएगी। इसके लिए भारत मंडपम के रिसेप्शन के पास एक प्रदर्शनी लगाई गई है।

आज पीएम मोदी और बाइडेन की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा करेंगे जो 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान नई दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। अपनी यात्रा के दौरान बाइडन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे और फिर अगले दो दिनों तक जी20 शिखर सम्मेलन में आयोजित सत्रों में हिस्सा लेंगे।

AI एंकर गीता कहेगी ‘नमस्ते, भारत में आपका स्वागत है’

प्रदर्शनी में एंट्री होने पर एआई होलोबॉक्स रखा गया है। इस होलोबॉक्स में एआई एंकर गीता दिखती है। ये एंकर विदेशी मेहमानों का स्वागत करेगी। इसमें एडवांस वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी है, जो रियल एंकर वाली फील देती है। होलोबॉक्स में फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, यानी अगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन होलोबॉक्स के सामने खड़े होते हैं, तो एंकर उन्हें पहचान लेगी और फिर उनसे उन्हीं की भाषा में बात भी करेगी। गीता AI से जिंदगी की उलझनों से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में 5000 साल का इतिहास

भारत मंडपम की एक दीवार को ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता एआई है। वॉल ऑफ डेमोक्रेसी में विदेशी मेहमान भारत का 5000 साल का लोकतांत्रिक इतिहास देखेंगे। ये दीवार 26 स्क्रीन पैनल से मिलकर बनी है। 26 पैनल में अलग-अलग समय की कहानियां हैं, जो विदेशी मेहमानों को आकर्षित करेंगी।

भारत की अलग-अलग समय की कहानियां

कहानियां में भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी, सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक काल, रामायण, महाभारत, महाजनपद और गणतंत्र, जैन धर्म, बौद्ध धर्म, कौटिल्य और अर्थशास्त्र, मेगस्थनीज, सम्राट अशोक, फाह्यान, पाल साम्राज्य के खलीमपुर ताम्रपत्र, श्रेणीसंघ, तमिलनाडु का प्राचीन शहर उथीरामेरुर, लोकतंत्र का दार्शनिक आधार, कृष्णदेव राय, अकबर, छत्रपति शिवाजी, स्थानीय स्वशासन, भारतीय संविधान, आधुनिक भारत में चुनाव शामिल हैं।

16 भाषाओं में सुनी जा सकेंगी जानकारियां

26 पैनलों में से हर पैनल में डायरेक्शन ऑडियो लगाए गए हैं। इसमें प्ले होने वाला ऑडियो सिर्फ सामने खड़े व्यक्ति को ही सुनाई देगा। प्रदर्शनी में मिलने वाली जानकारियां 16 भाषाओं में सुनी जा सकती हैं। ये पैनल फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी से जान लेते हैं कि व्यक्ति किस भाषा को समझता होगा, फिर उसी भाषा में जानकारी देते हैं।

डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन में दिखेगा नया भारत

प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि भारत ने बीते कुछ साल में टेक्नोलॉजी फील्ड में क्या-क्या हासिल किया है। डिजिटल इंडिया एग्जिबिशन में तीन चीजों पर फोकस है- ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ गवर्नेंस। प्रदर्शनी में भारत सरकार की ओर से डेवलप सात टूल दिखाए गए हैं। इनमें आधार, डिजिलॉकर, ई-संजीवनी, भाषिणी, यूपीआई, दीक्षा शामिल हैं। इसी सेक्शन में बड़ा सा एलईडी क्यूब लगा है, जो 2014 के बाद डिजिटल इंडिया के सफर की तस्वीर पेश करेगा।

9 सितंबर : मेहमान देखेंगे 'म्यूजिकल जर्नी ऑफ इंडिया'

9 और 10 सितंबर को जी-20 समिट होगी। इसी दिन 'म्यूजिकल जर्नी ऑफ इंडिया' का कार्यक्रम होगा। इसमें देशभर से आए 78 कलाकार परफॉर्म करेंगे। पहला कार्यक्रम शाम 6 से 7 बजे तक होगा। इसके बाद 7 से 8 बजे तक भारत वाद्य दर्शनम कार्यक्रम होगा।

रास्तों को सजाया, नजर आएगी देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक

जब जी-20 के सदस्य व आमंत्रित देशों के प्रमुख दो दिवसीय सम्मेलन में दुनिया के लिए वसुधैव कुटुम्बकम की राह तलाश रहे होंगे, तब उनकी पत्नियां और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य दिल्ली के कुछ स्थलों का भ्रमण कर रहे होंगे। इसमें सबसे प्रमुख भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईएआरआई) पूसा है जहां ये लोग भारतीय अनाजों और श्रीअन्न से परिचित होंगे।

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए महीनेभर से सज रही दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर नई दिल्ली क्षेत्र में तमाम फव्वारे और शिल्पकारी को जगह-जगह बनाया और लगाया गया है। मेहमानों के लिए एयरपोर्ट से होटल तक के रास्ते को ऐसे सजाया और संवारा गया है कि दिल्ली ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक पहली नजर में दिख जाएगी।

दिल्ली के व्यंजनों का स्वाद लेंगे विदेशी महमान

विदेशी मेहमान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में भारतीय अनाजों और श्रीअन्न से परिचित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पौष्टिक श्रीअन्न के जरिए स्वस्थ व पुष्ट वैश्विक समाज की कल्पना की है। इसके लिए जी-20 सम्मेलन से बढ़िया मौका क्या हो सकता है, जब सभी राष्ट्राध्यक्ष व उनकी पत्नियां श्री अन्न की खूबियों को न सिर्फ समझे, बल्कि इससे बने व्यंजनों का स्वााद भी लें। इसी तरह जयपुर हाउस स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा (एनजीएमए) में हस्तशिल्प के तमाम उत्पाद उनका मनमोह लेंगे। यहां सांस्कृतिक आयोजन हमारे देश की विरासत की झलक दिखाएंगे।

दिल्ली में विदेशी राष्ट्राध्यक्ष करेंगे गांधी दर्शन

राष्ट्राध्यक्ष के लिए भारत देश की यात्रा बिना राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए पूरी नहीं होती है। इसलिए यहां भी विशेष तैयारी की गई है। रिंग रोड को आकर्षक बनाते हुए फुटपाथों को सुधारा गया है। गांधी दर्शन में चरखा कातते बापू की बड़ी मूर्ति लगाई गई है। इसी तरह गांधी सेल्फी पार्क का भी निर्माण किया गया है, जिसमें बापू की मूर्ति विभिन्न मुद्रा में है। बापू साइकिल चला रहे हैं तो बेंच पर बैठे हुए हैं।

लालकिला, हुमायुं का मकबरा और कुतुबमीनार सजे

लालकिला, हुमायुं का मकबरा और कुतुबमीनार जैसे राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थल व धरोहरों को भी जी-20 के मद्देनजर विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। इसी तरह बाजारों को भी सजाया गया है। जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर कनाट प्लेस की इमारतों का नए सिरे से रंग रोगन किया गया है। यह ब्रिटिश कालीन बसावट निश्चित ही विदेशी मेहमानों को लुभाएगी।

Tags:
  • G-20 Summit
  • big leaders of G-20 group in India
  • Delhi decorated
  • Biden-Sunak come
  • G-20 conference in Delhi जी-20 समिट
  • भारत में जी-20 ग्रुप के बड़े लीडर
  • दिल्ली सजी
  • बाइडन-सुनक आएंगे
  • दिल्ली में जी-20 सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती