बाली में मोदी तेल की कीमतों पर बोले- ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित हो, यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के विकल्प पर सोचें

author-image
Harmeet
New Update
बाली में मोदी तेल की कीमतों पर बोले- ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित हो, यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के विकल्प पर सोचें

BALI (INDONESIA). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में संबोधित किया। मोदी ने तेल की कीमतों में लगातार होने वाले बदलावों पर कहा कि ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित होनी चाहिए। समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इस दौरान खाद्य, सुरक्षा, ऊर्जा, यूक्रेन संकट जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।  



मोदी के भाषण की अहम बातें



भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था



वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए। 2030 तक हमारी आधी बिजली अक्षय स्रोतों से पैदा होगी। भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं और बाजरा जैसे पौष्टिक और पारंपरिक खाद्यान्नों को फिर से लोकप्रिय बना रहे हैं। बाजरा वैश्विक कुपोषण और भूख को भी दूर कर सकता है।


G-20 Summit 2022 Indonesia PM Narendra Modi Bali G-20 summit G-20 Summit Modi Speech G-20 Summit News जी20 समिट इंडोनेशिया पीएम नरेंद्र मोदी बाली जी20 समिट जी20 समिट मोदी भाषण जी20 समिट न्यूज
Advertisment