बेटे की शादी पर गौतम अडानी का बड़ा ऐलान, 10 हजार करोड़ रुपए का किया दान
Siddhi Tamrakar | Feb 08, 2025, 11:31 IST
gautam-adani-10-thousand-crore-donation
गौतम अडानी ने अपने बेटे जीत अडानी की शादी के अवसर पर 10 हजार करोड़ रुपए का दान करने की घोषणा की है। यह राशी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में खर्च की जाएगी।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी और दिवा शाह की शादी अहमदाबाद में बहुत ही साधारण और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई। इस खास मौके पर परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहे। गौतम अडानी ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। जीत और दिवा की सगाई 14 मार्च 2023 को हुई थी, जिसमें भी सिर्फ करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था।
खबर यह भी- गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर आखिरी क्यों चुप हैं चंद्रबाबू नायडू?
खबर यह भी- गौतम अडानी और उनकी कंपनी पर आरोप : अडानी ग्रुप ने दी सफाई
शादी की तस्वीरें साझा करते हुए Gautam Adani ने X पर लिखा, "ईश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह पारंपरिक रीति-रिवाजों और मंगल भाव से संपन्न हुआ। यह एक छोटा और निजी समारोह था, इसलिए हम सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मैं आप सभी से नवदंपति के लिए प्यार और आशीर्वाद की कामना करता हूं।"
खबर यह भी- गौतम अडानी के कंपनियों के शेयर गिरे,MP में निवेश के वादों का क्या होगा
जीत अडानी अभी अडानी एयरपोर्ट्स के डायरेक्टर हैं और जरूरतमंद विकलांग लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने 2019 में अडानी समूह में काम शुरू किया था और फाइनेंस, पूंजी बाजार (Capital market), जोखिम प्रबंधन (Risk management) और पॉलिसी से जुड़े काम संभाले। जीत ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वे ट्रेंड पायलट भी हैं। उनकी मां प्रीति अडानी समाज सेवा से जुड़ी हैं, जिससे प्रेरित होकर जीत भी सामाजिक कामों में सक्रिय रहते हैं।
खबर यह भी- अमेरिका में गौतम अडानी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
दिवा शाह प्रसिद्ध हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं। उनके पिता सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक (Co-owner) हैं और वे मुंबई और सूरत में हीरा निर्माण और व्यापार का बड़ा कारोबार संभालते हैं।
खबर यह भी- गौतम अडानी पर लगे आरोपों पर आखिरी क्यों चुप हैं चंद्रबाबू नायडू?
गौतम अडानी ने 10 हजार करोड़ रुपए किए दान
शादी के मौके पर गौतम अडानी ने समाज सेवा का संकल्प लेते हुए 10 हजार करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की। यह राशि मुख्य रूप से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में खर्च की जाएगी। इसके अलावा, गौतम अडानी हर साल 500 दिव्यांग नवविवाहिताओं को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी देंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
गौतम अडानी ने शादी की तस्वीरें साझा की
परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।
यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।
यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके,… pic.twitter.com/RKxpE5zUvs
— Gautam Adani (@gautam_adani) February 7, 2025
जीत अडानी कौन हैं?
खबर यह भी- अमेरिका में गौतम अडानी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
कौन हैं दिवा शाह?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari