सोशल मीडिया छोड़ टपरी पर जम रही Gen Z की महफिल, फेस टू फेस कर रहे बातें

Kaushiki | Jul 28, 2026, 14:35 IST
Gen Z New Trend
युवाओं में अब एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। जेन जी अब फोन स्क्रीन छोड़कर आमने-सामने बैठकर बातें कर रही है। कैंटीन और टपरी पर हंसी-मजाक के साथ करियर और मेंटल हेल्थ पर खुलकर चर्चा हो रही है। यह ट्रेंड उन्हें सुकून दे रहा है।

Gen Z New Trend: "और भाई! कैसा है? बहुत दिनों बाद मिला!" यह डायलाग अब केवल व्हाट्सएप पर नहीं दिखता। ये आवाज अब सभी कैंपस और कैंटीन में गूंज रही है। हमारी आज की युवा पीढ़ी यानी जेन जी अब स्क्रीन से बाहर आ रही है। वे मोबाइल की दुनिया छोड़ असली दोस्तों के पास लौट रहे हैं।



कैंटीन्स से लेकर टपरियों तक, युवा अब न केवल स्ट्रेस बस्टर के रूप में, बल्कि करियर, नए स्टार्ट-अप आइडियाज और स्किल बिल्डिंग पर सीरियस चर्चा करने के लिए एक-दूसरे से सीधे जुड़ रहे हैं। डिजिटल डिटॉक्स और असली रिश्तों की यह नई बयार वाकई आज का सबसे कूल ट्रेंड बन चुकी है।



gez-z


स्क्रीन छोड़कर असली मुलाकात का क्रेज

क्लब से लेकर तालाब किनारे तक माहौल बदल गया है। कैफे और चौपाटी अब युवाओं के नए पसंदीदा अड्डे बन चुके हैं। पहले कोई समस्या होती तो लोग तुरंत गूगल या रील्स खोलते थे। लेकिन अब युवा सीधे दोस्तों के पास जाकर सलाह ले रहे हैं। ऑनलाइन सर्च से दूर होकर वे असली अनुभव को तरजीह दे रहे हैं।



चाय पीजिए और कप खा जाइए... ऐसी दुकान आपने देखी है क्या? - Gujarat AajTak


ऑनलाइन चैट से बेहतर चाय की टपरी

स्टूडेंट्स का कहना है कि व्हाट्सएप पर बात अक्सर बिगड़ जाती है। छोटी सी बात का गलत मतलब आसानी से निकल जाता है। इसलिए वे तुरंत अपने दोस्त को टपरी पर बुला लेते हैं। चाय की चुस्की के साथ महज दस मिनट में सब सॉर्ट हो जाता है।



वहीं एक और स्टूडेंट का कहना है कि हैं कि ज्ञान कहीं से भी मिल सकता है। लेकिन हिम्मत हमेशा अपने सच्चे दोस्तों से ही मिलती है। दोस्तों के बीच बिना जज हुए अपनी दिल की बात कही जा सकती है। यह सुकून किसी भी सोशल मीडिया ऐप पर नहीं मिल सकता।



अकेलेपन से दूरी और मेल-मिलाप का जादू

रील और सोशल मीडिया पर बातें शेयर करना तो आसान है। लेकिन इससे इंसानी कनेक्शन काफी कमजोर हो रहा था। लगातार फोन यूज करने से युवाओं में अकेलापन बढ़ रहा था।



अब Gen Z जनरेशनइस फासले को खत्म करने के लिए यूथ बाहर निकल रहे हैं। जमीनी हकीकत जानने के लिए वे डायरेक्ट कम्युनिकेशन चुन रहे हैं। यहां तक कि पेरेंट्स भी अपने GEN-Zबच्चों के इस बदलाव से बहुत खुश हैं। वे खुद गैजेट्स की लत छुड़ाने के लिए इसे बढ़ावा दे रहे हैं।



d5d25313-321


फेस टू फेस टॉक सबसे बेस्ट थेरेपी

साइकोलॉजिस्ट्स इस ट्रेंड (change in lifestyle) को बेहद शानदार मानते हैं। डिजिटल चैट में आई कॉन्टैक्ट और बॉडी लैंग्वेज नहीं होती। इस वजह से मिस-अंडरस्टैंडिंग और एंग्जायटी बहुत तेजी से बढ़ती है।



जब हम किसी के सामने बैठकर बातें करते हैं, तो दिमाग एक्टिव होता है। ऐसे में ब्रेन में ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। ये प्रक्रिया तनाव कम करने का सबसे बेस्ट और नेचुरल तरीका है।



करियर और फ्यूचर पर हो रही गंभीर बातें

कैंपस की कैंटीन में अब सिर्फ हंसी-मजाक या टाइमपास(Gen Z Relationships) नहीं होता। युवा अब अपने करियर और फ्यूचर को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वे साथ बैठकर जॉब्स, नए आइडियाज और स्किल्स पर चर्चा करते हैं।



एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाकर तनाव दूर करने का प्रयास करते हैं। स्क्रीन से दूरी बनाकर असली रिश्तों को मजबूत बनाना ही आज का असली ट्रेंड है।



ये खबरें भी पढ़ें...



सड़क नहीं, अब स्क्रीन पर लड़ी जा रही gen z की लड़ाई



Gen Z को समझिए: टकराव नहीं संवाद कीजिए



धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद GEN-Z में जश्न का माहौल; इंदौर, जबलपुर, कटनी में बंटी मिठाई



Gen-Z युवाओं के बीच फिर से ट्रेंड हो रहे हैं बोर्ड गेम्स और बुक क्लब? क्या है स्लो लिविंग



Tags:
  • change in lifestyle
  • lifestyle
  • Gen Z जनरेशन
  • GEN-Z
  • Gen Z Relationships