धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद GEN-Z में जश्न का माहौल; इंदौर, जबलपुर, कटनी में बंटी मिठाई

Sanjay Gupta | Jul 25, 2026, 18:13 IST
Share
mp-indore-pradhan-resign-celebration
mp-indore-pradhan-resign-celebration

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद इंदौर में भी धरना स्थल (भंवरकुआं) चौराहा खाली हो गया। इसके पहले इस्तीफे की खबर आने पर इंदौर सहित प्रदेशभर में जमकर जश्न मना। छात्रों ने नारेबाजी कर मिठाईयां बांटी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन कई दिनों से चल रहा था। नीट (NEET – National Eligibility cum Entrance Test) पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। इस्तीफे की खबर आते ही इंदौर, जबलपुर और कटनी सहित कई शहरों में जश्न शुरू हो गया।

a0cf5328-3ec
a0cf5328-3ec


इंदौर में भी दिखा जंतर-मंतर सा माहौल

दिल्ली के जंतर-मंतर के सथ ही इंदौर का भंवरकुआं चौराहा भी जंतर-मंतर में तब्दील हो चुका था। यहां भी 25 दिन से लगातार सतत अनशन, धरना-प्रदर्शन हो रहा था।

दिल्ली लाठीचार्ज के बाद यहां और जोश आया और हर दिन सैंकड़ों की संख्या में युवा बैठने लगे थे। अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद यहां जमकर जश्न हुआ और फिर धरना स्थल खाली हो गया।

हालांकि, अभी तक आंदोलन खत्म करने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं जश्न के दौरान छात्रों ने ना मर्दों के के प्रदेश, मप्र में भी हैं मर्द लिखी हुई टी शर्ट भी लहराई गई।

खबर आने के बाद जमकर जश्न

पवन अहिरवार, अरूण बडोले आदि युवाओं ने बिना किसी बैनर-पोस्टर के यह आंदोलन शुरू किया था। मांग थी नीट पेपर लीक कांड में कार्रवाई की, प्रधान के इस्तीफे की और शिक्षा प्रणाली में सुधार की।

छात्रों ने बीच में कलेक्टोरेट तक रैली भी निकाली थी। वहीं जब इस्तीफे की खबर आई तो यहां जमकर जश्न हुआ और नारेबाजी हुई। इसके बाद यहां बैठे अधिकांश युवा लौट गए और धऱना स्थल लगभग खाली हो गया।

mp-indore-pradhan-resign-celebration-02
mp-indore-pradhan-resign-celebration-02


भीम आर्मी ने बांटी मिठाई

वहीं भीम आर्मी के बैनर तले भी युवा कलेक्टोरेट में पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। इसी बीच खबर आई की प्रधान का इस्तीफा हो गया। इसके बाद वहां मिठाई बांटी गई और इसे छात्र आंदोलन की जीत बताई।

कांग्रेस नेता भी पहुंचे थे मौके पर

भंवरकुआं पर चल रहा छात्र आंदोलन हाल ही में काफी चर्चित हो गया था। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दो बार मौके पर गए थे और समर्थन दिया। इसी तरह मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने भी बैठकर छात्रों का समर्थन किया था। सभी नेताओें ने कहा था कि हम छात्रों की मांगों का समर्थन करते हैं।

प्रदेश के कई जिलों में मना जश्न, बंटी मिठाईयां

इंदौर के साथ ही प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी छात्रों और GEN-Z युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। जबलपुर, रतलाम और कटनी के साथ ही राजधानी भोपाल में भी युवाओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान कई जगह युवाओं ने कहा कि अभी हमारी सारी मांगें पूरी नहीं हुई है।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में प्रदेश के लगभग सभी बड़ें शहरों में छात्रों और अन्य संगठनों का धरना चल रहा था। इनमें सभी संभागीय मुख्यालयों के साथ ही अन्य शहरों में भी आयोजन किए गए। आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजीपी की सबसे बड़ी मांग पूरी हो गई। जिसका जश्न दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर एमपी के शहरों तक मनाया गया।

jabalpur GEN-Z Protest
jabalpur GEN-Z Protest


जबलपुर के मालवीय चौक में बटी मिठाई

प्रदेश के अन्य शहरों की तरह जबलपुर में सीजेपी के समर्थन में धरना चल रहा था। इस्तीफे की खबर आने के बाद शहर के मालवीय चौक पर युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया गया। जश्न के बाद कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े युवाओं ने जबलपुर भाजपा के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की। यहां सीजेपी की सभी मांगे माने जाने पर धरना खत्म करने का ऐलान भी किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा

कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख दीपके की इंदौर आंदोलन में एंट्री, ऐसे दिया समर्थन

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन पर गिरिराज सिंह का तंज, कसाई के कोसने से मवेशी नहीं मरते

इंदौर छात्र प्रदर्शन में युवाओं ने क्यों पहनी ना मर्दों के प्रदेश मप्र..., वाली टी शर्ट

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • NEET
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • GEN-Z
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब