सोना खरीदने से क्यों मना किया था? पीएम मोदी ने खुद बताया
प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो एक साल तक सोना खरीदने से बचें। उनके मुताबिक, उस समय कई लोगों ने इस सलाह का मजाक बनाया था। लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट के बाद कुछ लोग उन्हें बता रहे हैं कि उस समय गोल्ड नहीं खरीदने से उनके पैसे बच गए। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने उनकी बात पर भरोसा किया और सोने की खरीदारी कम की। हालांकि, कार्यक्रम में दिए गए बयान में सोने की उस समय की कीमत, मौजूदा भाव या गिरावट की रकम का कोई आंकड़ा नहीं बताया गया। इसलिए उनकी सलाह मानने वालों को कितना फायदा हुआ, इसका सटीक हिसाब सामने नहीं आया है।
शास्त्री जी की अपील से की अपनी सलाह की तुलना
पीएम मोदी ने सोना कम खरीदने की अपनी अपील का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने एक समय देशवासियों से एक वक्त का खाना छोड़ने की अपील की थी। उस दौरान लोगों ने उनकी बात मानी थी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, इसी तरह देशवासियों ने सोने की खरीदारी कम करने की उनकी अपील पर भी भरोसा जताया।
सोना के दाम गिरे
सोने की कीमतों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। IBJA के मुताबिक, सोना 11 हजार 991 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। अब 24 कैरेट सोना करीब 1.24 लाख रुपये पर है। चांदी का भाव भी 1.53 लाख रुपये रह गया है। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली को गिरावट की वजह बताया जा रहा है।
सोना ऑल टाइम हाई से कितना गिरा
भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखी गई है। सोने और चांदी की कीमतों में हजारों रुपए की कमी आई। इससे कीमती धातुओं के बाजार में फिर हलचल बढ़ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने साप्ताहिक आंकड़े बताए हैं। इनके अनुसार, सोने के भाव में 11,991 रुपए गिरावट हुई। यह अंतर 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम भाव का है।
डिग्री लेकर नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को दी बड़ी सीख
सोने की बात के बाद प्रधानमंत्री ने युवाओं के रोजगार और भविष्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक देश में नौकरी के लिए डिग्री और सर्टिफिकेट को ज्यादा महत्व दिया गया। किसी व्यक्ति को असल में क्या काम आता है, इस पर उतना ध्यान नहीं दिया गया।
इसे समझाने के लिए उन्होंने दादाजी धर्माधिकारी की किताब का एक किस्सा सुनाया। एक पोस्ट ग्रेजुएट युवक नौकरी की सिफारिश कराने पहुंचा था। वह बार-बार अपनी डिग्री के बारे में बता रहा था। तब उससे पूछा गया कि क्या उसे गाड़ी चलाना आता है या खाना बनाना आता है?
युवक इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया। वह सिर्फ अपनी पढ़ाई और डिग्री का जिक्र करता रहा। इस उदाहरण के जरिए पीएम मोदी ने समझाया कि पढ़ाई जरूरी है, लेकिन उसके साथ कोई काम आना भी उतना ही जरूरी है।
सिर्फ डिग्री नहीं, हाथ में हुनर भी चाहिए
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उन युवाओं के लिए ज्यादा अवसर होंगे, जिनके पास किसी काम की अच्छी Skill होगी। दुनिया के कई देशों को कुशल कामगारों की जरूरत है। उन्हें सिर्फ बड़े कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से पढ़े लोग नहीं चाहिए, बल्कि ITI से प्रशिक्षण लेने वाले युवा भी चाहिए। यानी अगर किसी युवा को मशीन चलाना, इलेक्ट्रिकल काम, तकनीकी उपकरणों की मरम्मत या किसी दूसरे क्षेत्र में अच्छा हुनर आता है, तो उसके लिए भी रोजगार के अवसर बन सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हुनर को सम्मान देना जरूरी है। इसी सोच के साथ सरकार ने कौशल विकास मंत्रालय बनाया और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कौशल विकास पर जोर दिया गया।
Gold Silver Price Crash: आज भी सोना-चांदी धड़ाम! गोल्ड 2,696 तो सिल्वर 4,665 रुपए सस्ती, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव18 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के बाजार से ऐसी खुशखबरी आई है कि दुल्हन के घरवालों के चेहरे खिल उठेंगे। बेटी की शादी के लिए हार, कंगन और पायल खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लगातार छठे दिन सोना 2,696 रुपए और चांदी 4,665 रुपए सस्ती हुई। गोल्ड 11 महीने के निचले स्तर पर है।
शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के बाजार से ऐसी खुशखबरी आई है कि दुल्हन के घरवालों के चेहरे खिल उठेंगे। बेटी की शादी के लिए हार, कंगन और पायल खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लगातार छठे दिन सोना 2,696 रुपए और चांदी 4,665 रुपए सस्ती हुई। गोल्ड 11 महीने के निचले स्तर पर है।
दुबई और सऊदी जैसे देशों को बनाने में भारतीयों का योगदान
प्रधानमंत्री ने विदेशों में काम करने वाले भारतीय कारीगरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, दुबई, अबू धाबी और कतर के आधुनिक शहरों को बनाने में भारतीय कामगारों की बड़ी भूमिका रही है। इन देशों की रॉयल फैमिली भी भारतीय कारीगरों की मेहनत और हुनर की तारीफ करती हैं। पीएम मोदी के मुताबिक, आने वाले 20 साल भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अगर युवाओं को सही प्रशिक्षण और अवसर मिलें, तो वे देश के साथ दुनिया की जरूरतें भी पूरी कर सकते हैं।
AI से नौकरी जाने का डर? पीएम मोदी ने दिया जवाब
आजकल युवाओं के बीच एक बड़ा सवाल है कि क्या Artificial Intelligence (AI) के आने से नौकरियां खत्म हो जाएंगी? इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि AI को लेकर कई तरह की चिंताएं सामने आ रही हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि नई तकनीक रोजगार छीन सकती है। लेकिन पीएम मोदी ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिसके पास हुनर है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता। उनका जोर इस बात पर था कि बदलती तकनीक के दौर में युवाओं को अपने काम में दक्ष बनना चाहिए।
IIT हो या ITI, दोनों के छात्र देश का भविष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले दीक्षांत समारोह का सम्मान मुख्य रूप से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने वाले छात्रों को मिलता था। लेकिन उन्होंने तय किया कि ITI के छात्रों को भी उसी सम्मान के साथ दीक्षांत समारोह में शामिल किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें ITI के छात्रों की उंगलियों में भारत का भविष्य दिखाई देता है। उनके हुनर में देश की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि IIT हो या ITI, दोनों जगह पढ़ने वाले युवा देश की अमानत हैं। कार्यक्रम के लिए लखनऊ को चुनने पर प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सांसद होने के नाते यह उनके लिए भी गर्व की बात है।