Gold Silver Price Crash: सोना 1,633 और चांदी 3,294 सस्ती, हफ्तेभर में गोल्ड 13 हजार रुपए की गिरा

Sandeep Kumar | Updated:
Share
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है।

सोने-चांदी के गहने खरीदने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की कीमतें लगातार गिरी हैं। सिर्फ 7 दिनों में सोना करीब 13 हजार रुपए और एक किलो चांदी लगभग 26 हजार रुपए सस्ती हो गई है। यानी जो लोग शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पहले के मुकाबले कम पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

सोना-चांदी का आज का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,633 रुपए गिरकर 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 3,294 रुपए की कमी आई। इसके बाद एक किलो चांदी का भाव करीब 1.60 लाख रुपए रह गया।

सोने-चांदी के दाम गिरने की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और बड़े निवेशकों की बिकवाली बताई जा रही है। ऊंची कीमतों पर सोना-चांदी खरीदने वाले कई निवेशक अब इन्हें बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। इससे कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: सोना 1400 रुपए सस्ता, चांदी 9500 रुपए गिरी - जानें खरीदारी का सही समय | Gold-Silver Prices Crash: Gold Rs 1400 Cheaper, Silver Down Rs 9500 - Know the Right Time to Buy
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! गोल्ड 1400 रुपए सस्ता, जानिए खरीदारी का सही समय
17 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को सोना 1400 रुपए सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत एक ही दिन में 9500 रुपए गिर गई।
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। मंगलवार को सोना 1400 रुपए सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत एक ही दिन में 9500 रुपए गिर गई।

रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना 47 हजार और चांदी 2.20 लाख सस्ती

इस साल सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी दाम तेजी से बढ़े तो कभी अचानक बड़ी गिरावट आ गई। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी। इसके बाद 29 जनवरी को इसका भाव बढ़कर 3.80 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। अब चांदी करीब 1.60 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
यानी रिकॉर्ड ऊंचाई से चांदी की कीमत में 2.20 लाख रुपए की कमी आई है। यह उस रिकॉर्ड कीमत के मुकाबले करीब 58 प्रतिशत की गिरावट है। सोने की कीमतों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.33 लाख रुपए था। इसके बाद 29 जनवरी को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। अब सोना 1.30 लाख रुपए से नीचे आ चुका है। यानी रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले करीब 47 हजार रुपए सस्ता हो गया है। यह लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट है।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: शादी से पहले खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए कितना हुआ सस्ता | Gold-Silver Price Crash: Big Relief for Buyers Before Weddings, Know How Much Prices Have Fallen
Gold-Silver Price Crash: शादी से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों की मौज, कीमतों में बड़ी गिरावट
15 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
Gold Silver Rate Today: घर में शादी है और सोने-चांदी के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। जिन गहनों को खरीदने के लिए कुछ दिन पहले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे थे, अब वही गहने कम कीमत पर मिल सकते हैं।
Gold Silver Rate Today: घर में शादी है और सोने-चांदी के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। जिन गहनों को खरीदने के लिए कुछ दिन पहले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे थे, अब वही गहने कम कीमत पर मिल सकते हैं।

आखिर सोना सस्ता क्यों हो रहा है? समझिए 3 बड़ी वजहें

1. अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ: दुनिया के बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के लोगों के लिए सोना खरीदना महंगा पड़ता है। इससे खरीदारी कम हो सकती है और कीमतों में गिरावट आती है।

2. ब्याज दरों का असर: अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर कई निवेशक सोने के बजाय बैंक डिपॉजिट और बॉन्ड में पैसा लगाना पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि सोना रखने पर सीधे ब्याज नहीं मिलता, जबकि इन विकल्पों से ब्याज के रूप में कमाई हो सकती है।

3. बड़े निवेशक बेच रहे सोना: जब सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं, तो कई बड़े निवेशक अपनी कमाई पक्की करने के लिए सोना बेचने लगते हैं। इसे Profit Booking कहा जाता है। बाजार में बिकवाली बढ़ने से भाव नीचे आ सकते हैं।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: जानें आज आपके शहर में क्या हैं भाव और कब खरीदें? | Gold-Silver Prices Crash: Know Today's Rates in Your City and When to Buy?
Gold Silver Price Crash: आज भी सोना-चांदी धड़ाम! गोल्ड 2,696 तो सिल्वर 4,665 रुपए सस्ती, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
18 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के बाजार से ऐसी खुशखबरी आई है कि दुल्हन के घरवालों के चेहरे खिल उठेंगे। बेटी की शादी के लिए हार, कंगन और पायल खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लगातार छठे दिन सोना 2,696 रुपए और चांदी 4,665 रुपए सस्ती हुई। गोल्ड 11 महीने के निचले स्तर पर है।
शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के बाजार से ऐसी खुशखबरी आई है कि दुल्हन के घरवालों के चेहरे खिल उठेंगे। बेटी की शादी के लिए हार, कंगन और पायल खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। लगातार छठे दिन सोना 2,696 रुपए और चांदी 4,665 रुपए सस्ती हुई। गोल्ड 11 महीने के निचले स्तर पर है।

चांदी के दाम सोने से भी ज्यादा क्यों गिर रहे हैं?

चांदी सिर्फ गहने और सिक्के बनाने के काम नहीं आती। इसका इस्तेमाल मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोलर पैनल और कई तरह की फैक्ट्रियों में भी होता है। इसलिए इसकी कीमत पर उद्योगों की मांग का भी असर पड़ता है। चांदी सस्ती होने की तीन प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं।

पहली वजह- उद्योगों में मांग कम होना: जब इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी फैक्ट्रियों में उत्पादन धीमा पड़ता है, तो चांदी की जरूरत भी कम हो सकती है। इससे भाव गिरते हैं।

दूसरी वजह- बाजार में सप्लाई बढ़ना: अगर खदानों से चांदी का उत्पादन बढ़ जाए या बाजार में इसकी उपलब्धता ज्यादा हो जाए, तो कीमतों पर दबाव आ सकता है।

तीसरी वजह- सोने की कीमतों का असर: अक्सर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम भी सोने की दिशा में चलते हैं। सोना सस्ता होने पर चांदी में भी बिकवाली बढ़ सकती है।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: रिकॉर्ड हाई से 2.16 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, जानें आज का भाव | Gold-Silver Prices Crash: Silver Becomes Rs 2.16 Lakh Cheaper Than Record High, Know Today's Rate
Gold Silver Price Crash: सोना 838 और चांदी एक दिन में 7,749 सस्ती, रिकॉर्ड हाई से 2.16 लाख रुपए नीचे
16 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। चांदी एक ही दिन में 7,749 रुपए सस्ती होकर 1.70 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। करीब 11 महीने बाद चांदी इस स्तर पर पहुंची है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी 838 रुपए घटकर 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। चांदी एक ही दिन में 7,749 रुपए सस्ती होकर 1.70 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। करीब 11 महीने बाद चांदी इस स्तर पर पहुंची है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत भी 838 रुपए घटकर 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है।

एक ही दिन भोपाल, और मुंबई में सोने के भाव अलग क्यों होते हैं?

आपने देखा होगा कि एक ही दिन अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर होता है। कई बार एक ही शहर की दो दुकानों पर भी दाम अलग मिलते हैं। इसकी चार प्रमुख वजहें हैं।

1. सोना लाने और उसकी सुरक्षा का खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट, ईंधन और सुरक्षा पर पैसा खर्च होता है। यह खर्च भी कीमत में जुड़ सकता है।

2. खरीदारी कितनी हो रही है: दक्षिण भारत में देश के कुल सोने की खपत का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा बताया जाता है। वहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं। हालांकि, थोक खरीद में मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों तक सीमित मात्रा में पहुंचता है।

3. स्थानीय बाजार का असर: शहर और राज्य के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर भाव तय करने में भूमिका निभाते हैं। इसलिए अलग-अलग जगह कीमत में अंतर हो सकता है।

4. दुकानदार ने सोना किस भाव पर खरीदा: किसी ज्वेलर के पास पुराना स्टॉक है, तो उसने उसे अलग कीमत पर खरीदा होगा। इससे ग्राहकों को बेचने वाले भाव में भी फर्क आ सकता है।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

शहरकीमत
दिल्ली1 लाख 30 हजार 840
मुंबई1 लाख 32 हजार 690
कोलकाता1 लाख 30 हजार 690
चेन्नई1 लाख 30हजार 690
जयपुर1 लाख 30हजार 840
भोपाल1 लाख 31 हजार 742
पटना1 लाख 30 हजार 740
लखनऊ1 लाख 30 हजार 840
रायपुर1 लाख 30 हजार 690
अहमदाबाद1 लाख 30 हजार 741

अभी सोना खरीदें या कुछ दिन और रुकें? एक्सपर्ट की सलाह

सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरने के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि अभी खरीदारी कर लें या दाम और कम होने का इंतजार करें।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि पूरी रकम एक साथ लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा सोना-चांदी खरीदना बेहतर तरीका हो सकता है।

उनकी सलाह है कि कुछ खरीदारी अभी कर सकते हैं। इसके बाद बाकी खरीदारी 15 से 20 दिन के अंतराल पर करें। इससे अगर आगे कीमतें और गिरती हैं, तो कम भाव पर भी खरीदने का मौका मिल सकता है।

उन्होंने निवेश करने वालों को एक-दो महीने के बजाय कम से कम छह महीने से एक साल का समय ध्यान में रखकर खरीदारी करने की सलाह दी है।

हालांकि, बाजार में कीमतें आगे बढ़ेंगी या घटेंगी, इसका पक्का अनुमान लगाना संभव नहीं है।

सोने की दुकान पर जाने से पहले इन 2 बातों का जरूर ध्यान रखें

1. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जांचना सबसे जरूरी है। हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना खरीदें। हॉलमार्क से यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। गहनों पर दर्ज HUID यानी खास पहचान संख्या को भी जांचना चाहिए। यह छह अक्षरों और अंकों का कोड होता है। इससे नकली या कम शुद्धता वाला सोना खरीदने का जोखिम कम होता है।

2. खरीदने से पहले कीमत जरूर मिलाएं

किसी भी दुकान पर सोना खरीदने से पहले उस दिन का भाव जरूर देख लें। इसके लिए IBJA जैसे भरोसेमंद स्रोतों से Gold Rate की जानकारी ली जा सकती है।

ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स भी जुड़ते हैं।

इसलिए सिर्फ सोने का भाव देखकर खरीदारी का फैसला न करें। दुकानदार से गहने का वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और कुल कीमत का पूरा हिसाब जरूर लें।

शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों को कितनी राहत?

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट का सीधा असर उन परिवारों पर पड़ सकता है, जो शादी या किसी दूसरे समारोह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले सात कारोबारी दिनों में सोना करीब 13 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। ऐसे में समान वजन और शुद्धता के सोने की मूल कीमत पर पहले के मुकाबले कम खर्च आएगा। हालांकि, गहनों के मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देने होंगे।

चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने खरीदने वालों को भी कीमतें गिरने से राहत मिल सकती है। फिलहाल सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए खरीदारी से पहले ताजा भाव की जानकारी लेना और अपने बजट के मुताबिक फैसला करना जरूरी है।

क्या सोना 1 लाख रुपए तक आ सकता है?

सोना सस्ता होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि क्या इसका भाव एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है? एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले समय में सोना 1 लाख 15 हजार से 1 लाख 25 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच आ सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके एक लाख रुपए तक गिरने की संभावना कम मानी जा रही है। वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 40 हजार से 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलो के बीच रहने का अनुमान है। ध्यान रहे कि ये सिर्फ अनुमान हैं। आगे सोना-चांदी कितने सस्ते या महंगे होंगे, यह डॉलर की चाल, ब्याज दरों, महंगाई और दुनिया के आर्थिक हालात पर निर्भर करेगा।

शादी के लिए गहने खरीदने हैं, तो अभी खरीदें या रुकें?

अगर आपके घर में शादी है और सोने-चांदी के गहने खरीदने की तैयारी चल रही है, तो गिरती कीमतें राहत दे सकती हैं। हालांकि, विशेषज्ञ एक साथ पूरी खरीदारी करने के बजाय जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समय पर खरीदने की सलाह दे रहे हैं। मान लीजिए आपको शादी के लिए 100 ग्राम सोना खरीदना है, तो जरूरी नहीं कि पूरा सोना एक ही दिन खरीदें। कीमतों में गिरावट के दौरान थोड़ी-थोड़ी खरीदारी की जा सकती है।वहीं, अगर आप गहनों के बजाय निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार करना एक विकल्प हो सकता है।

FAQ

  1. आज सोना और चांदी कितने रुपए सस्ते हुए?
    IBJA-संबंधी आंकड़ों के अनुसार सोना ₹1,633 सस्ता हुआ है। यह गिरावट 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम भाव में है। इसके बाद सोने की कीमत ₹1.30 लाख से नीचे बताई गई। वहीं, चांदी ₹3,294 प्रति किलो सस्ती हुई है।
  2. सोना-चांदी की कीमत लगातार क्यों गिर रही है?
    सोने-चांदी की कीमत गिरने के पीछे कई संभावित कारण होते हैं। इनमें अमेरिकी डॉलर की मजबूती महत्वपूर्ण है। डॉलर मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की लागत बढ़ सकती है। इससे कीमती धातुओं की मांग पर दबाव पड़ सकता है।
Tags:
  • सोने-चांदी में गिरावट
  • Gold Price Today
  • आज सोने का भाव
  • Silver Price Today
  • आज चांदी का भाव
  • gold price today India
  • सोने-चांदी ताजा भाव
  • इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन
Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा

By Umeshwari Baghel

नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच

By Sanjay Gupta

स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
MP बनेगा टेलीकॉम हब! 3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

By Sandeep Kumar

MP बनेगा टेलीकॉम हब! 3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार