गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: सोने का भाव पहुंच सकता है एक लाख रुपए के पार

Sandeep Kumar | Apr 14, 2025, 17:49 IST
gold-price-forecast-goldman
गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के कारण सोने की कीमत 1.30 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। इस समय सोना 93 हजार 353 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

सोने की कीमतों में इस समय एक तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने हाल ही में एक नया अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार, अगर अमेरिकी-चीन के बीच ट्रेड वॉर और मंदी की स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ती है, तो सोने की कीमतों इजाफा होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। इसका भारत में सबसे अधिक असर पड़ेगा। भारत में यह 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।



201ffa6a-41d


सोने की कीमतों में वृद्धि

इस साल, 1 जनवरी से अब तक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93 हजार 353 रुपए तक पहुंच चुकी है। ये पहले 76 हजार162 रुपए पर थी। यानी इस साल अब तक सोने की कीमत में 22.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में यह रिकॉर्ड वृद्धि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने के कारण हुई है।



ये खबर भी पढ़िए... Ambedkar jayanti : भीमराव अंबेडकर और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन



सोने की कीमतों में वृद्धि की वजहें

  • अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और वैश्विक मंदी की आशंका ने सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में उभारा है।
  • रुपए के गिरने से सोने की कीमतें बढ़ी हैं क्योंकि इंपोर्ट में अधिक खर्च आता है।
  • भारत में शादी का सीजन चल रहा है, जिससे सोने के गहनों की मांग में वृद्धि हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए... मुख्य सचिव अमिताभ जैन के पास डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी, पिंगुआ हैं 40 एकड़ पुश्तैनी जमीन के मालिक



गोल्डमैन सैक्स के सोने के अनुमान

  • फरवरी 2025: सोने की कीमत 3,100 डॉलर प्रति औंस तक जताई गई थी।
  • मार्च 2025: सोने की कीमत 3,300 डॉलर प्रति औंस जताई गई थी।
  • अप्रैल 2025: सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

अगर ट्रेड वॉर और मंदी का खतरा बढ़ता है, तो सोने की कीमत और अधिक बढ़ सकती हैं। यदि यह रिस्क कम रहता है, तो सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।



ये खबर भी पढ़िए... शादी से पहले पार्टनर की फाइनेंशियल मैनेजमेंट को समझना क्यों है जरूरी



4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतें

  • भोपाल- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87 हजार 600 रुपए, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95 हजार 560
  • दिल्ली-10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87 हजार 700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95हजार 660
  • मुंबई- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87 हजार 550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95 हजार 510
  • कोलकाता- 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87 हजार 550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95हजार 510
  • चेन्नई-10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87हजार 550 हजार और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95 हजार 510

ये खबर भी पढ़िए... पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़!, वीडियो वायरल, लोगों को सता रहा अनहोनी का डर







Tags:
  • सोना
  • Gold
  • Bhopal Gold Price
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news