पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़!, वीडियो वायरल, लोगों को सता रहा अनहोनी का डर

Vikram Jain | Apr 14, 2025, 16:51 IST
Share
jagannath temple flag garuda video
श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी।

ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पवित्र ध्वज एक अनोखी घटना का केंद्र बन गया है, जब गरुड़ ने उसे अपनी पंजों में पकड़कर उड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jagannath Mandir: ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर के पवित्र ध्वज का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक गरुड़ मंदिर के शिखर पर लहराते ध्वज (पतितपावन बाना) को अपनी पंजों में दबाकर उड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, यह नजारा देखकर लोग हैरान हैं। लोग इसे एक दिव्य संकेत या फिर किसी आगामी अनहोनी का संकेत मान रहे हैं। हालांकि मंदिर प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह घटना भक्तों के बीच रहस्य और उत्सुकता का कारण बन चुकी है।

जगन्नाथ मंदिर के पवित्र ध्वज के साथ रहस्यमयी घटना

पुरी का भगवान जगन्नाथ मंदिर न केवल अपनी धार्मिक महत्वता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके ध्वज को लेकर भी विशेष मान्यताएँ हैं। यह पवित्र ध्वज हर दिन विशेष विधि से बदलता है, और इसे बहुत शुभ माना जाता है। अब गरुड़ पक्षी द्वारा इस ध्वज लेकर उड़ जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ़्तार, जल्द भारत वापस लाने की कोशिश

मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर का पवित्र ध्वज लेकर गरुड़ के उड़ने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को लेकर एक गरुड़ मंदिर के शिखर के चारों तरफ घूम रहा है। गरुड़ मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज को अपनी पंजों में दबाकर उड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह घटना भक्तों के लिए एक रहस्य बन गई है। कई लोग इसे भगवान जगन्नाथ की लीला मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे शुभ या अशुभ संकेत से जोड़ रहे हैं।

ध्वज की मान्यता और धार्मिक परंपराएँ

मंदिर के ध्वज को लेकर एक प्राचीन मान्यता है कि अगर ध्वज को किसी कारणवश नहीं बदला गया तो मंदिर के कपाट अगले 18 वर्षों तक बंद रह सकते हैं। इससे जुड़ी मान्यता है कि ध्वज पुराना हो जाने पर यह बुरी ऊर्जा को आकर्षित करता है, इसलिए इसे रोज बदलने की परंपरा है। रोजाना एक पुजारी मंदिर के शिखर पर 45 मंजिल जितनी ऊंचाई पर चढ़कर ध्वज बदलता है।

ये खबर भी पढ़ें...

मायावती की नाराजगी दूर, बसपा में वापसी पर तीसरी बार भतीजा आकाश आनंद में

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा तेज

मंदिर के ध्वज की घटना सामने आने के बाद लोग अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। क्योंकि साल 2020 में बिजली चमकने के कारण ध्वज में आग लग गई थी। इसके बाद कोरोना संकटकाल आया आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों का दावा है कि जिस ध्वज को गरुड़ ने पंजों में पकड़ा हुआ है वह भगवान जगन्नाथ मंदिर का नहीं है, यह ध्वज किसी अन्य मंदिर का है।

ये खबर भी पढ़ें...

ओबीसी आरक्षण पर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक, महाधिवक्ता के बयान ने खोली कई परतें

मंदिर का ध्वज और विज्ञान को चुनौती

ध्वज की सबसे खास बात यह है कि हवा की दिशा चाहे जैसी भी हो, वह हमेशा एक दिशा में लहराता है। यह विज्ञान को चुनौती देने वाली घटना है, क्योंकि यह हवा के सामान्य नियमों के उलट है। इस घटना से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। मंदिर के शिखर पर लगे 1000 किलोग्राम के सुदर्शन चक्र का रहस्य भी विज्ञान को चुनौती देता है। फिलहाल, इस घटना को लेकर मंदिर प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय पुजारियों के अनुसार यह एक सामान्य घटना हो सकती है। हालांकि, श्रद्धालुओं की भावनाओं और मंदिर की परंपरा के मद्देनजर इस घटना को लेकर चर्चा जोरों पर है।

ये खबर भी पढ़ें...

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री हादसा : 8 मौतें, पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ भगवान जगन्नाथ मंदिर के ध्वज को लेकर एक वायरल वीडियो चर्चा में है, जिसमें गरुड़ ने इसे अपने पंजों में पकड़कर उड़ाया।

✅ मंदिर के ध्वज को हर दिन बदलने की परंपरा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है।

✅ इस पवित्र ध्वज की दिशा हमेशा एक जैसी रहती है, चाहे हवा की दिशा कुछ भी हो।

✅ इस घटना को लेकर भक्तों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं, कुछ इसे शुभ मानते हैं तो कुछ इसे अशुभ संकेत के रूप में जोड़ रहे हैं।

✅ मंदिर के शिखर पर लगे 1000 किलोग्राम के सुदर्शन चक्र का रहस्य भी विज्ञान को चुनौती देता है।

जगन्नाथ पुरी मंदिर | ओडिशा न्यूज | देश दूनिया न्यूज not present in content

Tags:
  • जगन्नाथ
  • jagannath mandir
  • देश दूनिया न्यूज
  • जगन्नाथ पुरी मंदिर
  • ओडिशा न्यूज
  • मंदिर का ध्वज
  • गरुड़ पक्षी
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में