Gold Silver Price Crash: दिवाली के बाद सोना 2266 और चांदी 3339 रुपए सस्ती, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Amresh Kushwaha | Nov 10, 2026, 20:20 IST
Share
दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार, 10 नवंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों धातुओं के भाव गिरने लगे। रात साढ़े 7 बजे तक सोना 2266 रुपए और चांदी 3339 रुपए तक सस्ती हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और महंगाई के नए आंकड़ों का इंतजार इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।

सोना 1.41 लाख और चांदी 1.84 लाख रुपए के करीब

मंगलवार शाम 5 बजे MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने की कीमत करीब 1300 रुपए और चांदी की कीमत 1800 रुपए गिर गई। 4 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.88% गिरकर 1 लाख 41 हजार 858 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 0.90% टूटकर 1 लाख 85 हजार 448 रुपए प्रति किलो हो गई।

रात साढ़े 7 बजे तक सोने की कीमत में 2266 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसका भाव दिन के सबसे निचले स्तर 1 लाख 40 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। खबर लिखे जाने के समय सोना 1 लाख 41 हजार 361 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1 लाख 43 हजार 166 रुपए पर बंद हुआ था।

चांदी में भी 1.75% तक की गिरावट आई। इसकी कीमत 3339 रुपए कम होकर 1 लाख 83 हजार 788 रुपए प्रति किलो के निचले स्तर तक पहुंच गई। बाद में यह 1 लाख 84 हजार 257 रुपए पर कारोबार करती दिखी। पिछले सत्र में चांदी का भाव 1 लाख 87 हजार 127 रुपए प्रति किलो था।

सोने-चांदी के दाम क्यों गिर रहे हैं?

कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलाव हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है। इससे सोने की कीमतों पर असर पड़ा है।

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष खत्म होने की उम्मीदों के बीच मंगलवार को ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 2.72 डॉलर यानी करीब 3% गिरकर 89.85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई।

इसके अलावा निवेशक अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों और वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की कीमत, कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और वैश्विक बाजार की स्थिति का असर आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी पर पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर

10 नवंबर की सुबह 8:51 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.61% गिरकर 4114.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 0.75% गिरकर 52.999 डॉलर प्रति औंस रह गई थी।

एक्सपर्ट के मुताबिक, सोमवार को सोना दोबारा 4100 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंचा था। हालांकि, अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

सोने-चांदी में भारी गिरावट: रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51 हजार और सिल्वर 2.33 लाख रुपए सस्ता, जानें क्या है वजह और आगे क्या होगा? | Gold-Silver Prices Crash: Gold Down 51 Thousand and Silver 2.33 Lakh Rupees from Record High, Know the Reason and What's Next?
Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51 हजार और सिल्वर 2.33 लाख रुपए हुई सस्ती
30 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों को राहत मिली है, लेकिन निवेश करने वाले लोग परेशान हैं। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना 51 हजार रुपए से ज्यादा और चांदी 2.33 लाख रुपए से अधिक सस्ती हो चुकी है।
Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वालों को राहत मिली है, लेकिन निवेश करने वाले लोग परेशान हैं। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना 51 हजार रुपए से ज्यादा और चांदी 2.33 लाख रुपए से अधिक सस्ती हो चुकी है।

अमेरिका के रोजगार आंकड़ों का भी असर

अमेरिका में अक्टूबर के दौरान 1.65 लाख नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि बाजार को केवल 65 हजार नौकरियां बढ़ने की उम्मीद थी। बेरोजगारी दर भी 4.2% से घटकर 4.1% हो गई। रोजगार के बेहतर आंकड़ों के बाद अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद प्रभावित हो सकती है। इसी वजह से निवेशक सोने और चांदी में सावधानी बरत रहे हैं।

अब बाजार की नजर अमेरिका के अक्टूबर महीने के महंगाई आंकड़ों (CPI) पर है। ये आंकड़े 10 नवंबर को जारी होने हैं। इनके आधार पर फेडरल रिजर्व की आगे की Interest Rate Policy को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

दिल्ली से मुंबई तक सोने का ताजा भाव

10 नवंबर को अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार बताए गए हैं।

शहर/राज्य24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली1 लाख 43 हजार 140 रुपए1 लाख 31 हजार 212 रुपए
उत्तर प्रदेश1 लाख 43 हजार 520 रुपए1 लाख 31 हजार 700 रुपए
बिहार1 लाख 43 हजार 820 रुपए1 लाख 31 हजार 716 रुपए
राजस्थान1 लाख 43 हजार 550 रुपए1 लाख 31 हजार 660 रुपए
मुंबई1 लाख 43 हजार 380 रुपए1 लाख 31 हजार 432 रुपए
बेंगलुरु1 लाख 43 हजार 500 रुपए1 लाख 31 हजार 542 रुपए
कोलकाता1 लाख 43 हजार 190 रुपए1 लाख 31 हजार 258 रुपए
हैदराबाद1 लाख 43 हजार 610 रुपए1 लाख 31 हजार 643 रुपए
चेन्नई1 लाख 43 हजार 800 रुपए1 लाख 31 हजार 817 रुपए

चांदी की कीमतें भी घटीं, जानिए शहरों के भाव

घरेलू Bullion Market में चांदी की कीमत करीब 1.85 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। अलग-अलग शहरों में इसके भाव इस प्रकार हैं।

शहर/राज्यचांदी का भाव (प्रति किलो)
दिल्ली1 लाख 85 हजार 750 रुपए
उत्तर प्रदेश1 लाख 85 हजार 390 रुपए
बिहार1 लाख 85 हजार 490 रुपए
राजस्थान1 लाख 85 हजार 590 रुपए
मुंबई1 लाख 86 हजार 380 रुपए
बेंगलुरु1 लाख 86 हजार 520 रुपए
कोलकाता1 लाख 86 हजार 130 रुपए
हैदराबाद1 लाख 86 हजार 670 रुपए
चेन्नई1 लाख 86 हजार 920 रुपए

आगे सोने और चांदी की कीमतों में क्या होगा?

एक्सपर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर अमेरिका में महंगाई और ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बदलती हैं, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ भारत में भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतें भी महत्वपूर्ण रहेंगी। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

सोना-चांदी में भारी गिरावट: 3200 रु सस्ता सोना, 4200 रु सस्ती चांदी, क्या दिसंबर 2025 के भाव पर लौटेंगी कीमतें? | Gold-Silver Price Crash: Gold Down by 3200, Silver by 4200, Will Prices Return to December 2025 Levels?
Gold-Silver Price Crash: सोना 3200 और चांदी 4200 रुपए सस्ती, क्या दिसंबर 2025 वाले भाव पर लौटेंगी कीमतें?
01 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। नवंबर की शुरुआत में ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार, 01 नवंबर 2026 को सोने की कीमत एक ही दिन में 3200 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गई। वहीं, चांदी भी 4200 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई।
सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। नवंबर की शुरुआत में ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार, 01 नवंबर 2026 को सोने की कीमत एक ही दिन में 3200 रुपए प्रति 10 ग्राम गिर गई। वहीं, चांदी भी 4200 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई।

सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप दिवाली के बाद सोने या चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा Gold Rate जरूर पता करें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि गहने बनाने के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

खरीदारी करते समय हॉलमार्क की जांच करें। इसके साथ ही मेकिंग चार्ज और जीएसटी की जानकारी भी लें। अलग-अलग शहरों और दुकानों पर कीमतों में अंतर हो सकता है। गहनों और चांदी के सामान की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, टैक्स और दूसरे शुल्क जुड़ सकते हैं।
Tags:
  • mcx
  • Gold Silver Price Crash
  • चांदी की कीमत
  • सोने की कीमत
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार
  • Bullion Market
  • Gold Rate
  • today silver price
  • today gold price
  • mcx gold price
1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी

By VINAY VERMA

1000 करोड़ के कथित घोटाले में महेंद्र गोयनका परिवार समेत गायब, वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौटी
मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

By Jageshwar Prasad

मादक पदार्थ की तस्करी से खड़ी की थी अकूत संपत्ति, हिस्ट्रीशीटर कौशलाराम की 3.37 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: सेल्समैन पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश
स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं

By Anshika Singh Chauhan

स्वच्छता में भोपाल की ऐसी दुर्गति क्यों? कभी देश में दूसरे नंबर पर था शहर, अब पुरस्कार समारोह में बुलावा तक नहीं
राजस्थान में दिवाली पर पर्यटन बूम, जयपुर-उदयपुर के 90% होटल फुल; स्थलों पर उमड़ी भीड़

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में दिवाली पर पर्यटन बूम, जयपुर-उदयपुर के 90% होटल फुल; स्थलों पर उमड़ी भीड़
राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर जातीय समीकरण का दांव, BJP-कांग्रेस में नए चेहरों की तलाश

By Mukesh Sharma

राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर जातीय समीकरण का दांव, BJP-कांग्रेस में नए चेहरों की तलाश
छिंदवाड़ा एसईजेड जमीन वापसी: एक्सपोर्ट की शर्त पर हल्दीराम को मिली जमीन पर अब नागपुर की कंपनी की रुचि

By CHAKRESH

छिंदवाड़ा एसईजेड जमीन वापसी: एक्सपोर्ट की शर्त पर हल्दीराम को मिली जमीन पर अब नागपुर की कंपनी की रुचि