सोने-चांदी के गिरे दाम, भारत के पड़ोस में 16 हजार रुपए सस्ता हुआ Gold

Sandeep Kumar | Nov 26, 2024, 15:49 IST
Share
Gold silver prices fall
Gold silver prices fall

नेपाल सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क को 50 फीसदी घटा दिया है। सीमा शुल्‍क आधा करने के निर्णय के बाद यहां पीली धातु की कीमत में 15 हजार 900 रुपए प्रति तोला (11.664 ग्राम) की उल्लेखनीय गिरावट आई है।

सोने के भाव में मंगलवार यानी आज 26 नवंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिली। IBJA के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1 हजार 630 रुपए कम होकर 75 हजार 451 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 77 हजार 81 रुपए प्रति दस ग्राम थी। वहीं, चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। ये 1 हजार 345 रुपए गिरकर 88 हजार 100 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89 हजार 445 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99 हजार 151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79 हजार 681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

पड़ोस में इतना सस्ता हुआ सोना

भारत के पड़ोस यानी नेपाल में 16 हजार रुपए तक सोना सस्‍ता हो गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल सरकार ने भारत के रुख को देखते हुए यह फैसला किया है। इससे पहले जुलाई में पेश बजट में Government of India ने भी सोने-चांदी पर आयात शुल्‍क 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया था। जिससे सोना करीब 6 हजार रुपए सस्‍ता हो गया है। ऐसा ही कदम Government of Nepal ने भी उठाया है, जिससे यहां सोने की कीमत में करीब 16 हजार रुपए प्रति तोले की कमी आई है।

नेपाल ने 50 प्रतिशत घटाया सोने पर सीमा शुल्क

नेपाल सरकार ने सोने पर सीमा शुल्क को 50 फीसदी घटा दिया है। सीमा शुल्‍क आधा करने के निर्णय के बाद यहां पीली धातु की कीमत में 15 हजार 900 रुपए प्रति तोला (11.664 ग्राम) की उल्लेखनीय गिरावट आई है। नेपाल सोना एवं चांदी डीलर संघों के महासंघ के अनुसार, हॉलमार्क सोने की कीमत सोमवार को 1 लाख 51 हजार 300 रुपए प्रति तोला निर्धारित की गई है, जो रविवार को 1 लाख 67 हजार 200 रुपए प्रति तोला थी।

MCX पर सोने और चांदी का ताजा हाल

मल्टी कमोडिटी मार्केट ( Multi Commodity Market ) में 5 दिसंबर वाली चांदी 88 हजार 105 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और 88 हजार 203 रुपए प्रति किलोग्राम के निचले स्तर को छू गई। वहीं 5 मार्च वाली चांदी 90 हजार 406 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। 90 हजार 502 पर कारोबार कर रही है और 5 मई वाली चांदी 92 हजार 081 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली और 92 हजार 165 पर कारोबार कर रही है।

इस रेट पर बंद हुआ सोना

इससे पहले 25 नवंबर को MCX पर आखिरी कारोबारी सत्र में 5 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 75 हजार 311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 5 फरवरी वायदा डिलीवरी वाला सोना 75 हजार 988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एमपी में सोने का भाव

मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 78 हजार 624 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है। वहीं एक दिन पहले की बात करें तो 25-11-2024 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 79 हजार 714 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी। यानी पिछले के मुकाबले आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1090 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट कम हो गई है।

देश के अन्य शहरों में सोने के दाम

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 72 हजार 150 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार 700 रुपए है। नोएडा और गाजियाबाद में भी सोने के भाव यही हैं, जहां 22 कैरेट सोने का भाव 72 हजार 150 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार 700 रुपए है। जयपुर और लखनऊ में भी 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 72 हजार 150 रुपए और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 78 हजार 700 रुपए है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 72 हजार रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार 550 रुपए है। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 72 हजार रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार 550 रुपए है। पटना और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 72 हजार 050 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार 600 रुपए है। भुवनेश्वर और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव 72 हजार 000 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 78 हजार 550 रुपए है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सोना
  • हिंदी न्यूज
  • चांदी
  • सोना सस्ता
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि