अंतरिम बजट से पहले GST से आई खुशखबरी, 1 महीने में मोदी सरकार ने बटोरे करोड़ों, जानें जनवरी में कितना हुआ कलेक्शन

author-image
Pratibha Rana
New Update
अंतरिम बजट से पहले GST से आई खुशखबरी, 1 महीने में मोदी सरकार ने बटोरे करोड़ों, जानें जनवरी में कितना हुआ कलेक्शन

BHOPAL. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2024 को अपना छठा और पहला अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। बजट पेश होने से पहले केंद्र सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें साल दर साल के दौरान 10 फीसदी की उछाल आया है।

जनवरी 2024 में छप्‍परफाड़ GST कलेक्‍शन

जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्‍शन के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 में सकल जीएसटी कलेक्‍शन 10 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए रहा है। यह पिछले साल जनवरी (2023) में 1,55,922 करोड़ रुपए था। यह लगातार 12वां महीना है जब जीएसटी कलेक्‍शन 1.5 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। सरकार ने जनवरी 2024 में छप्‍परफाड़ गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स (GST) कलेक्‍शन क‍िया है।

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

GST कलेक्‍शन में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल जनवरी में 1,55,922 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्‍शन हुआ था। इस तरह प‍िछले साल के मुकाबले कुल बढ़ोतरी 10.4 फीसदी है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जनवरी 2024 में जीएसटी कलेक्‍शन

  • सीजीएसटी- ₹31,844 करोड़
  • एसजीएसटी-  ₹39,476 करोड़
  • आईजीएसटी-  ₹89,989 करोड़
  • सेस-               ₹10,701 करोड़

अब जानिए ग्रॉस जीएसटी कलेक्‍शन

अप्रैल 2023-जनवरी 2024 की अवधि के दौरान, संचयी सकल जीएसटी कलेक्‍शन में साल-दर-साल 11.6% की वृद्धि देखी गई। यह 16.69 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जबकि पिछली समान अवधि अप्रैल 2022-जनवरी 2023 में 14.96 लाख करोड़ रुपए थे।

दिसंबर में इतना था कलेक्शन

दिसंबर, 2023 के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,64,882 करोड़ रुपए था। इसमें से सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए है। एसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपए और उपकर 12,249 करोड़ रुपए है। यह इस वर्ष का अब तक सातवां महीना है जिसमें कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

एसटी कलेक्‍शन क्या होता है?

एसटी कलेक्‍शन (GST Collection) का मतलब है वस्तु एवं सेवा कर (GST) के रूप में एकत्रित राजस्व। जीएसटी एक एकल कर है जो भारत में 2017 से लागू है। यह कर सभी प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है।

जीएसटी कलेक्‍शन दो तरीकों से किया जाता है:

  • सीजीएसटी (Central Goods and Services Tax): सीजीएसटी केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किया जाता है। यह कर सभी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है, चाहे वह राज्य के भीतर हो या राज्यों के बीच हो।
  • एसजीएसटी (State Goods and Services Tax): एसजीएसटी राज्य सरकारों द्वारा एकत्र किया जाता है। यह कर सभी वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर लगाया जाता है, जो केवल उस राज्य में होती है।

जीएसटी कलेक्‍शन का उपयोग भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को फंड करने के लिए किया जाता है। यह अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी एक संकेत है।

भारत में, जीएसटी कलेक्‍शन लगातार बढ़ रहा है। 2022-23 में, कुल जीएसटी कलेक्‍शन 17.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 15% अधिक है।

जीएसटी कलेक्‍शन में वृद्धि का मुख्य कारण भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था है। साथ ही, जीएसटी एक एकल कर होने के कारण, यह कर प्रशासन को सरल बनाता है और कर चोरी को कम करने में मदद करता है।

interim budget 2024 अंतरिम बजट 2024 GST Nirmala Sitharaman Budget 2024 Interim Budget presented today great news for Central Government huge GST collection. GST Collection in January 2024 GST Revenue GST Collection News आज पेश होगा अंतरिम बजट केंद्र सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी छप्‍परफाड़ GST कलेक्‍शन