Cyber Fraud से बचाता हैं Google का यह फीचर, जानें डिटेल्स

Amresh Kushwaha | Jul 21, 2024, 17:52 IST
Share
Cyber Fraud
Cyber Fraud

डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी के साथ ही साइबर फ्रॉड का भी खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन गूगल कि यह सेफ्टी आपके फोन को साइबर फ्रॉड से बचा सकती है।

आज के आधुनिक दुनिया में ज्यादातर लोगों के हाथों में स्मार्टफोन मौजूद हैं। वहीं इंटरनेट की मदद से स्मार्टफोन के जरिए आज हम कई तरह के कामों को आसानी से कर सकते हैं। इंटरनेट और स्मार्टफोन ने सबको स्मार्ट बना दिया है। लेकिन इसके साथ ही दुनिया भर में साइबर फ्रॉड ( Cyber Fraud ) भी काफी तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी गूगल के इस फीचर का यूज करते हैं तो आप भी साइबर फ्रॉड से बचे रहेंगे।

जानें क्या है गूगल का यह फीचर

आपको बता दें कि स्मार्टफोन में आजकल हर व्यक्ति गूगल का यूज करता है। ऐसे में गूगल आपके हर एक्टिविटी पर नजर रखता है। वहीं स्मार्टफोन से अब लोग ऑनलाइन पेमेंट भी करते हैं। ऐसे में यदि आपका अकाउंट सेफ नहीं है तो आपके साथ साइबर फ्रॉड होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं सेफ ब्राउसिंग गूगल यूजर्स को कई सारी सुविधा प्रदान करता है। ये गूगल चलाने वाले यूजर्स को कई तरह से सेफ्टी देने में मदद करता है।

गूगल सेफ्टी चेक फीचर

दरअसल गूगल अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए यूजर गूगल सेफ्टी चेक फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आपका पूरा स्मार्टफोन या कोई भी सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है। इस फीचर से आप साइबर फ्रॉड होने से बच सकते हैं। वहीं इस फीचर का यूज आप स्मार्टफोन और पीसी दोनों ही जगहों पर आसानी से कर सकते हैं।

जानें कैसे यूज करें फीचर

  • सबसे पहले स्मार्टफोन में गूगल क्रोम ब्राउसर ओपन करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर मौजूद तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • आपके सामने कई सारे ऑप्शन ओपन हो जाएंगे।
  • इसमें Settings के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको Sefety check का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Check now का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के साथ ही ये फीचर आपके सिस्टम या स्मार्टफोन को स्कैन करना शुरू कर देगा।
स्कैन पूरा होने के बाद आपके पास सारी जानकारी आ जाएगी कि क्या खतरे में है। इसके साथ ही आपको पता चल जाएगा कि कौन सा मेल या पासवर्ड खतरे में है। जानकारी के साथ ही आप अपने मेल और पासवर्ड को तुरंत चेंज कर सकते हैं। इसी तरह से आप भी इस डिजिटल दुनिया में साइबर फ्रॉड जैसे हमलों से बच सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • साइबर फ्रॉड
  • cyber fraud gang
  • साइबर फ्रॉड गैंग
  • गूगल चेतावनी
  • साइबर फ्रॉड चेतावनी
  • Google
  • साइबर फ्रॉड से कैसे बचें
  • Google Android
  • गूगल एंड्रॉयड
  • गूगल
  • google alert
  • गूगल का नया फीचर
  • google account
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि