रास्ता भटकने का डर खत्म, Google Map में आया जेमिनी AI, अब सब दिखेगा 3D में

Anjali Dwivedi | Mar 13, 2026, 18:06 IST
google-map-biggest-3d-update
गूगल मैप में जेमिनी एआई शामिल होने से नेविगेशन पूरी तरह बदल गया है। अब आपको बिल्डिंग के नाम से मुड़ने का निर्देश मिलेगा और 3D व्यू में सब कुछ असली नजर आएगा।

News In Short

  • अब बिल्डिंग, बायपास और ट्रैफिक लाइट एकदम असल 3D व्यू में दिखेंगे।
  • अब दूरी के बजाय प्रसिद्ध बिल्डिंग या स्कूल के नाम से मुड़ने का निर्देश मिलेगा।
  • बोलकर अपनी पसंद की होटल या चार्जिंग स्टेशन सर्च करने की सुविधा।
  • गूगल के एआई की मदद से अब मैप पहले से ज्यादा स्मार्ट और सटीक हो गया है।
  • यह ग्लोबल अपडेट आज से ही भारतीय यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है।

News In Detail

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेविगेशन ऐप गूगल मैप (Google Map) में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव हो चुका है। अब सफर के दौरान होने वाली वो छोटी-छोटी गफलतें बीते जमाने की बात हो जाएंगी।



जब आप 100 मीटर की दूरी पर बने दो रास्तों में उलझ जाते थे। गूगल ने अपने इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से री-डिजाइन किया है, जिससे रास्ता ढूंढना अब बच्चों का खेल जैसा होगा।



अब सीधा बिल्डिंग दिखाएगा मैप

अक्सर मैप चलाते समय हमें समझ नहीं आता था कि सटीक 100 मीटर कहां खत्म हो रहा है। लेकिन अब नए अपडेट के बाद आपकी स्क्रीन पर केवल नीली लाइन नहीं, बल्कि असल दिखने वाली बिल्डिंग, स्कूल या अस्पताल का नाम और तस्वीर दिखाई देगी।



गूगल अब आपको बोलेगा कि फलां बिल्डिंग से राइट मुड़ना है। स्क्रीन पर आपको बायपास और ट्रैफिक लाइट भी एकदम असली 3D व्यू में नजर आएंगी, जिससे मुड़ने का सटीक अंदाजा लग सकेगा।



मैप में टाइपिंग की झंझट खत्म

अभी तक हमें किसी खास जगह पर जाने के लिए उसका सटीक नाम टाइप करना पड़ता था। लेकिन अब आपको बस मैप से बात करनी है। इसमें Ask Maps नाम का एक नया फीचर जोड़ा गया है। इससे आप सीधे कह सकते हैं, गूगल, चार लोगों के लिए एक अच्छी वेज या नॉन-वेज होटल बताओ।



यही नहीं, अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन (google map car) चला रहे हैं, तो आप कह सकते हैं कि ऐसा चार्जिंग स्टेशन ढूंढो जहां पास में होटल भी हो। गूगल मैप तुरंत आपके सामने बेहतरीन विकल्प रख देगा।



किसकी ताकत से लैस हुआ मैप

यह सब मुमकिन हुआ है गूगल के सबसे शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेमिनी (Gemini AI) की वजह से। अब आपको किसी जगह के रिव्यू पढ़ने के लिए अलग से गूगल सर्च नहीं करना होगा। जेमिनी मैप के स्ट्रीट व्यू और सैटेलाइट व्यू को आपस में जोड़कर आपको ऐसी 3D तस्वीरें दिखाएगा, जो एकदम रियल लगेंगी। यानी मंजिल पर पहुंचने से पहले ही आप उस जगह को अपनी स्क्रीन पर 3D में देख पाएंगे।



भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

सबसे अच्छी बात यह है कि यह शानदार अपडेट सबसे पहले अमेरिका के साथ-साथ भारत के यूजर्स के लिए भी जारी किया गया है। आप सीधे अपने फोन के प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर मैप को अपडेट कर सकते हैं। यह सर्विस आज से ही लाइव कर दी गई है, जिससे भारतीय यूजर्स का नेविगेशन अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है।



ये खबरें भी पढ़ें...



Iran Israel War Update: अमेरिका की सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट, ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें



व्हाट्सएप का नया फीचर: अब बच्चों के अकाउंट पर रहेगा माता-पिता कंट्रोल, जानें कैसे



जानें इंडक्शन पर खाना बनाने के टिप्स एंड ट्रिक, LPG से सस्ता पड़ता है इस पर खाना बनाना



महंगाई की मार: फरवरी में क्यों बढ़ी खुदरा महंगाई, इस बार कहां पड़ रहा ज्यादा असर







Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • गूगल
  • गूगल मैप
  • Gemini AI
  • google map car