व्हाट्सएप का नया फीचर: अब बच्चों के अकाउंट पर रहेगा माता-पिता कंट्रोल, जानें कैसे
Aman Vaishnav | Mar 13, 2026, 13:44 IST
child whatsapp parent managed account safety features guide
WhatsApp अब 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक फीचर ला रहा है। इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि अब माता-पिता अपने फोन से ही बच्चे की व्हाट्सएप गतिविधियों को कंट्रोल कर सकेंगे।
WhatsApp अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लाने की योजना बना रही है। इस नए फीचर का नाम पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट होगा। इसका मकसद बच्चों के लिए WhatsApp को और ज्यादा सुरक्षित बनाना है।
जानकारी के अनुसार यह नया सिस्टम खास तौर पर 13 साल से छोटे बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से जोड़ा जाएगा। इससे पैरेंट्स अपने बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर ध्यान रख सकेंगे।
![52b0381b-3b9]()
अब इस नए फीचर के आने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे। वे यह तय कर सकेंगे कि बच्चें को कौन-कौन मैसेज भेज सकता है।
किन लोगों को उनकी Contactsलिस्ट में रखा जा सकता है। बच्चों को किस ग्रुप में शामिल किया जा सकता है। इसका मकसद यह है कि बच्चे सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग कर सकें और अनजान लोगों से बच सकें।
![5409b0ff-d8a]()
व्हाट्सएप के इस नए सिस्टम में बच्चों के अकाउंट पर कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चों को ऐप के कुछ खास फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इसमें स्टेटस अपडेट चैनल्स और मेटा एआई (मेटा एआई टूल) से जुड़े फीचर्स शामिल नहीं होंगे।
![df5a4ce4-27d]()
इस नए सिस्टम में कुछ और सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े गए हैं। किसी अजनबी शख्स का मैसेज आता है तो वह अलग फोल्डर में चला जाएगा। माता-पिता इन मैसेजेस को देख सकते हैं। साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर सकते हैं।
![2093c44a-a84]()
आजकल छोटे बच्चे भी स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। इससे उनकी ऑनलाइन सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है। WhatsApp का यह नया फीचर माता-पिता को यह यकीन दिलाने की कोशिश है कि, उनके बच्चे एप का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे सभी देशों में उपलब्ध कराएगी। आने वाले महीनों में इसे और जगहों पर रोलआउट किया जाएगा।
व्हाट्सएप का नया फीचर ये है कि अब पैरेंट्स को अपने फोन और बच्चे के फोन को लिंक करना होगा। इसके बाद बच्चे का अकाउंट पैरेंट्स के कंट्रोल में रहेगा। यानी, पैरेंट्स ये देख सकेंगे कि किसी अनजान नंबर से आए मैसेज रिक्वेस्ट को स्वीकार करना है या नहीं। इसके अलावा, वे बच्चे के अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
![c9d077f4-4b0]()
जानकारी के अनुसार इन कंट्रोल्स का इस्तेमाल करने के लिए एक Parent PIN की जरूरत होगी। यह छह अंकों का पिन होगा। इसे सिर्फ पैरेंट्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे खुद अपनी अकाउंट सेटिंग्स में कोई बदलाव न कर सकें।
![caae3802-d7f]()
WhatsApp ने ये साफ किया है कि, इस नए फीचर के बावजूद आपकी सभी निजी चैट्स एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेंगी। इसका मतलब है कि WhatsApp या कोई और भी आपके मैसेज को देख या सुन नहीं पाएगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर परिवारों को एक सुरक्षित और कंट्रोल्ड प्लेटफॉर्म देने के लिए है।
ये खबरें भी पढ़िए...
अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, आज से होंगे ये बड़े बदलाव
हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा व्हाट्सएप ? 1 मार्च से आएंगे WhatsApp के नए नियम
WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए नया फीचर
संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें: मेटा और व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
जानकारी के अनुसार यह नया सिस्टम खास तौर पर 13 साल से छोटे बच्चों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से जोड़ा जाएगा। इससे पैरेंट्स अपने बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर ध्यान रख सकेंगे।
52b0381b-3b9
अनजान लोगों से बच सकेंगे बच्चे
किन लोगों को उनकी Contactsलिस्ट में रखा जा सकता है। बच्चों को किस ग्रुप में शामिल किया जा सकता है। इसका मकसद यह है कि बच्चे सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग कर सकें और अनजान लोगों से बच सकें।
5409b0ff-d8a
नहीं मिलेंगे ये फीचर्स
df5a4ce4-27d
अजनबी शख्स अलग फोल्डर में
2093c44a-a84
इसलिए जरूरी है ये फीचर
फोन और बच्चे के फोन को लिंक करना होगा
c9d077f4-4b0
Parent PIN बनाना जरूरी
caae3802-d7f
कोई नहीं देख पाएगा आपका मैसेज
ये खबरें भी पढ़िए...
अब बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp, बढ़े कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, आज से होंगे ये बड़े बदलाव
हर 6 घंटे में लॉगआउट होगा व्हाट्सएप ? 1 मार्च से आएंगे WhatsApp के नए नियम
WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए नया फीचर
संविधान नहीं मान सकते, तो भारत छोड़ दें: मेटा और व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari