Google फ्री में दे रहा 30 GB क्लाउड स्टोरेज, बस करना होगा यह काम
Amresh Kushwaha | Sept 12, 2024, 18:52 IST
Google फ्री में दे रहा 30 GB क्लाउड स्टोरेज
गूगल ने भारत में गूगल वन लाइट प्लान लॉन्च किया, जिसमें यूजर्स को 30 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज मिलेगा। गूगल के इस प्लान का लाभ मुफ्त में उठाया जा सकता है।
आजकल के डिजिटल दौर में डेटा स्टोरेज की अहमियत तेजी से बढ़ रही है। हम अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस में रोजाना कई तस्वीरें, वीडियो और फाइलें स्टोर करते हैं। वहीं अक्सर ऐसा होता है कि इन फाइल्स से डिवाइस की स्टोरेज पूरी तरह भर जाती है, जिससे हमें जरूरी फाइलों को डिलीट करना पड़ता है। हम आपको बता दें कि अब डिवाइस की स्टोरेज को खाली करने के लिए फाइलों को डिलीट नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि गूगल यूजर्स को 30 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज दे रही है। जानें गूगल की इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं...
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
गूगल अपने यूजर्स को कई सारी सेवाओं में क्लाउड स्टोरेज की सुविधा देता है। इन्ही सुविधाओं में से एक है Google One की सर्विस। इसको लेकर यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गूगल ने हाल ही में भारत में गूगल वन लाइट प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 30 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज मिलेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि यूजर्स इसका लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं।
बता दें कि फिलहाल चुनिंदा यूजर्स को ही गूगल वन का नया लाइट प्लान दिया जा रहा है। इसका एक्सेस ट्रायल के तौर पर मुफ्त है। गूगल वन के बेसिक प्लान में यूजर्स को 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जिसे अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ शेयर किया जा सकता है। इसका बेसिक प्लान 130 रुपए का है, लेकिन नए लाइट प्लान की कीमत आधे से भी कम रखी गई है।
गूगल की ओर से नया लाइट प्लान एक महीने के लिए मुफ्त ट्रायल के तौर पर पेश किया जा रहा है। यदि आप चाहें तो पहले महीने के लिए बेसिक प्लान का भी मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगले महीने से प्लान की कीमत का भुगतान करना होगा। जल्द ही, यह प्लान सभी यूजर्स को दिखाई देगा, लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
नए लाइट प्लान की कीमत 59 रुपए प्रति माह रखी गई है, जिसमें 30 जीबी स्टोरेज का लाभ मिलेगा। यह प्लान उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जिनका 15 जीबी फ्री स्टोरेज सीमा पूरी हो गई है और उन्हें बेसिक प्लान के लिए अधिक भुगतान नहीं करना है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
गूगल का 30 जीबी अतिरिक्त स्टोरेज
पांच सदस्यों को मिल सकता है एक्सेस
जल्द ही सभी को दिखेगा गूगल का यह प्लान
59 रुपए प्रति माह में 30 जीबी स्टोरेज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari