Google Year in Search: राजनेता न बिजनेसमैन, ये INDIAN खिलाड़ी रहीं टॉप
Jitendra Shrivastava | Dec 11, 2024, 18:29 IST
thesootr
गूगल ने साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रिपोर्ट जारी की है। हालांकि, इस लिस्ट में टॉप पर भारत की इस स्पोर्ट्स स्टार ने अपनी जगह बनाते हुए राजनेता, फिल्म स्टार और बिजनेसमैन को सबको पीछे छोड़ दिया है। जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी...
Google Year in Search 2024: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खास बात यह रही कि इस लिस्ट में राजनेता, फिल्म स्टार और बिजनेसमैन में से कोई भी टॉप पर नहीं रहा। जारी लिस्ट के अनुसार टॉप 10 में पांच खिलाड़ी शामिल थे। साथ ही चौंकाने वाली बात यह भी है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा या एमएस धोनी जैसे बड़े क्रिकेट सितारे लिस्ट मौजूद नहीं हैं।
इस घटना के बाद उनको और उनके प्रशंसकों को बहुत बड़ा झटका लगा था। इसके बाद विनेश ने राजनीति में एंट्री ली और हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बनीं। उनकी इन उपलब्धियों ने उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों की सूची में टॉप पर पहुंचा दिया।
खिलाड़ियों के मामले में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या गूगल इयर इन सर्च 2024 की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। हार्दिक ने इस साल IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा बल्लेबाज शशांक सिंह और अभिषेक शर्मा को भी गूगल पर काफी सर्च किया गया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी 10वें नंबर पर रहे। गूगल की इस लिस्ट में टॉप 10 में शामिल राजनेताओं में नीतीश कुमार और चिराग पासवान को साथ अभिनेता पवन कल्याण, पूनम पांडे और राधिका मर्चेंट भी शामिल हैं।
गूगल सर्च 2024 में खेलों से जुड़ी सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग सर्च इंडियन प्रीमियर लीग और टी20 वर्ल्ड कप रहे। खेल के इन दोनों इवेंट्स ने भारतीय प्रशंसकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। वहीं गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स में पेरिस ओलंपिक 2024 को पांचवा स्थान मिला।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी
महिला पहलवान विनेश फोगाट सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीयों की सूची में सबसे ऊपर हैं। विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल मुकाबले से पहले वजन ज्यादा हो जाने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
भारतीय क्रिकेटर भी रहे टॉप टेन में
ये भारतीय रहे टॉप 10 शामिल...
-
विनेश फोगाट -
नीतीश कुमार
-
चिराग पासवान
-
हार्दिक पांड्या
-
पवन कल्याण
-
शशांक सिंह
-
पूनम पांडे
-
राधिका मर्चेंट
-
अभिषेक शर्मा
-
लक्ष्य सेन
पेरिस ओलंपिक 2024 को पांचवा स्थान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar