बच्चों को पूरा पोषण नहीं मिल
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
Sandeep Kumar | Updated:
हर बच्चे को मिले पोषण, भोपाल में राष्ट्रीय अधिवेशन में उठी आवाज
भोपाल के आइकफ आश्रम में बच्चों के भोजन का अधिकार विषय पर तीसरा राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। देशभर से 400 से अधिक कार्यकर्ता जुटे हैं। वक्ताओं ने कहा कि असमानता, लैंगिक भेदभाव और जातीय व्यवस्था बाल अधिकारों की बड़ी बाधा हैं। ज्यां द्रेज ने मजदूरी और कुपोषित महिलाओं का सवाल उठाया। सिंधु ने Poshan Tracker पर सवाल उठाए। Right to Food और Child Rights पर चर्चा जारी रहेगी।
बच्चों को पूरा पोषण नहीं मिल
राइट टू फूड पर जुटे कार्यकर्ता
400 से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस आयोजन को खास बनाती है। देशभर से आए प्रतिनिधि अपने इलाके के अनुभव साथ लाए हैं।
पहले दिन समानांतर सत्र हुए। इनमें कुपोषण, निजीकरण, भेदभाव और बहिष्कार, डिजिटलीकरण तथा विस्थापन पर चर्चा हुई। शाम को सांस्कृतिक संध्या हुई।
बच्चों के भविष्य की चिंता : आशा मिश्रा
– आशा मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारत ज्ञान विज्ञान समिति
मिश्रा ने कहा कि देश में आज भी एक तबका है। उसके पास घर और पहचान नहीं है। वह शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य से भी दूर है।
बाल अधिकारों की राह में तीन बाधाएं
असमानता का सीधा असर: ज्यां द्रेज
ज्यां द्रेज, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री
द्रेज ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। लेकिन मजदूरी उसी अनुपात में नहीं बढ़ी। सवाल सीधा है। उत्पादन बढ़ा, तो मजदूरी क्यों नहीं बढ़ी?
महिलाओं के पोषण का मुद्दा भी उठा। सोचिए एक बार, जो महिलाएं खुद कुपोषित हैं, उनके बच्चों को कितना पोषण मिलेगा? जातीय व्यवस्था से बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। द्रेज ने इसे शोषण की गंभीर व्यवस्था बताया।
पोषण ट्रैकर के बावजूद बढ़े वंचित बच्चे
सिंधु: सभी अधिकारों के लिए संघर्ष
– कॉमरेड सिंधु, महासचिव, सीटू
सिंधु ने कहा कि जमीनी अनुभव अलग तस्वीर दिखाते हैं। पोषण ट्रैकर के बाद भी पोषण से वंचित बच्चों की संख्या बढ़ी है।
अधिवेशन के दूसरे दिन क्या होगा
कृषि, पोषण और विकसित भारत के शोर के बीच भूख पर भी बात होगी। बाल अधिकारों से जुड़े विषयों पर जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रियाओं का सत्र भी रखा गया है। देखना होगा कि इन सत्रों से बच्चों के लिए क्या ठोस रास्ता निकलता है।
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel