केंद्र सरकार की सख्ती: इंडिगो एयरलाइंस कैंसिल टिकट का रिफंड करे पैसा, अधिक किराया न वसूलने का आदेश
Sandeep Kumar | Dec 06, 2025, 18:24 IST
indigo-refund-cancelled-tickets
इंडिगो एयरलाइंस संकट पर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। सरकार ने एयरलाइंस को तय हवाई किराए से अधिक शुल्क न लेने का आदेश दिया। फ्लाइट कैंसिल होने पर फौरन रिफंड जारी करने का निर्देश दिया। 500 किमी के लिए किराया 7500 रुपए तय किया गया।
NEW DELHI. इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं बाधित होने से हवाई किराए में उछाल आया है। इस बीच केंद्र सरकार ने विमानन कंपनियों को मनमाने किराया न वसूलने का निर्देश दिया है। सरकार ने एयरलाइंस को किराए की लिमिट का पालन करने को कहा है। इंडिगो को फ्लाइट कैंसिल होने पर फौरन रिफंड जारी करने का निर्देश दिया है।
इंडिगो एयरलाइन संकट पर केंद्र सरकार ने शनिवार को सख्ती दिखाई है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने इंडिगो को निर्देश दिया है। इंडिगो को रविवार रात 8 बजे तक कैंसिल टिकट का पैसा लौटाना है। साथ ही पैसेंजर का लगेज 48 घंटे में वापस किया जाएगा।
सरकार ने दूसरी एयरलाइंस से तय हवाई किराए से ज्यादा ना लेने को कहा है। सरकार ने हवाई किराया फिक्स कर दिया है। 500 किमी तक हवाई सफर का किराया 7500 होगा। 500-1000 किमी तक 12,000, 1000-1500 किमी तक 15,000 और 1500 किमी से ऊपर 18,000 होगा। इसमें बिजनेस क्लास शामिल नहीं है।
![102d4fe1-e77]()
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई किराए को लेकर चिंता जताईं। मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को किराए की लिमिट का पालन करने का निर्देश दिया है। ये लिमिट तब तक लागू रहेंगी, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।
मंत्रालय ने कहा कि इस निर्देश का मकसद एयर टिकट की कीमतों में अनुशासन बनाए रखना है। इसका उद्देश्य यात्रियों का शोषण रोकना और तत्काल यात्रा करने वालों को आर्थिक मुश्किलों से बचाना है। इसमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज शामिल हैं।
रायपुर में इंडिगो की 20 फ्लाइट्स रद्द, 7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर जमकर बवाल
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को तत्काल उपाय लागू करने का निर्देश दिया। मंत्रालय ने उड़ानों के समय में व्यवधान हल करने को कहा। रिफंड पर इंडिगो ने कहा कि फ्लाइट कैंसिल होने पर स्वचालित रिफंड मिलेगा। एयरलाइंस ने 5 से 15 दिसंबर के बीच सभी कैंसिलेशन या रीशेड्यूलिंग अनुरोधों पर पूरी छूट देने की घोषणा की।
दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, 40 मिनट तक फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री
4 दिन में इंडिगो की 1200+ फ्लाइट रद्द, डीजीसीए ने वापस लिया वीकली रेस्ट नियम
शनिवार को इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। यह ऑपरेशनल संकट का पांचवां दिन था। इंडिगो ने कहा कि यह रुकावटें ऑपरेशनल चुनौतियों की वजह से हैं। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम का रोलआउट भी इसका कारण था।
यह नियम पायलट और क्रू को पर्याप्त आराम सुनिश्चित करता है। 26 अक्टूबर को विंटर शेड्यूल बढ़ाने के कारण पायलटों को आराम करना पड़ा। शुक्रवार को 1,000 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुईं, जिससे यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्री अब दूसरी कंपनियों से महंगे किराए का सामना कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने दिखाई सख्ती
.@MoCA_GoI Action on IndiGo Operational Crisis - Air Fare Regulation
💠 The Ministry of Civil Aviation has taken serious note of concerns regarding unusually high airfares being charged by certain airlines during the ongoing disruption. In order to protect passengers from any… pic.twitter.com/7KWRvPOECm
— PIB India (@PIB_India) December 6, 2025
सरकार ने तय किया किराया
102d4fe1-e77
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई किराए को लेकर चिंता जताईं। मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को किराए की लिमिट का पालन करने का निर्देश दिया है। ये लिमिट तब तक लागू रहेंगी, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।
मंत्रालय ने कहा कि इस निर्देश का मकसद एयर टिकट की कीमतों में अनुशासन बनाए रखना है। इसका उद्देश्य यात्रियों का शोषण रोकना और तत्काल यात्रा करने वालों को आर्थिक मुश्किलों से बचाना है। इसमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज शामिल हैं।
रायपुर में इंडिगो की 20 फ्लाइट्स रद्द, 7 हजार से ज्यादा यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर जमकर बवाल
फ्लाइट कैंसिल होने पर रिफंड मिलेगा
दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, 40 मिनट तक फंसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 35 से ज्यादा यात्री
4 दिन में इंडिगो की 1200+ फ्लाइट रद्द, डीजीसीए ने वापस लिया वीकली रेस्ट नियम
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन
यह नियम पायलट और क्रू को पर्याप्त आराम सुनिश्चित करता है। 26 अक्टूबर को विंटर शेड्यूल बढ़ाने के कारण पायलटों को आराम करना पड़ा। शुक्रवार को 1,000 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हुईं, जिससे यात्री एयरपोर्ट पर फंसे रहे। फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्री अब दूसरी कंपनियों से महंगे किराए का सामना कर रहे हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava