प्रधानमंत्री मोदी को ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान, भारत लौटकर सीधे इसरो वैज्ञानिकों ने मिलने बैंगलुरु पहुंचे

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
प्रधानमंत्री मोदी को ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान, भारत लौटकर सीधे इसरो वैज्ञानिकों ने मिलने बैंगलुरु पहुंचे

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर ग्रीस रहे। उन्होंने शुक्रवार (25 अगस्त) की रात एथेंस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 की कामयाबी पर संबोधित करते हुए कहा कि जब जश्न का माहौल होता है तो मन करता है कि जल्द से जल्द परिवार के बीच में पहुंच जाएं। मैं भी अपने परिवार के लोगों के बीच पहुंच गया। इस दौरान मौजूद भारतीय समुदाय ने तालियों से उनका स्वागत किया। मोदी ने आगे कहा कि सावन के महीने में भारत ने एक अहम कामयाबी हासिल की है। हम चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले देश बन गए हैं। भारत को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। यह गर्व का क्षण है। ग्रीस सरकार ने मुझे दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है। इस सम्मान के हकदार आप और 140 करोड़ भारतीय हैं।



पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब 5 बजे ग्रीस से सीधे बेंगलुरु के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के एयरपोर्ट पहुंचे। वे सुबह 7:15 बजे इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क में एक घंटा रहेंगे। उनके स्वागत के लिए पालम हवाई अड्डे के पास चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रीस से मोदी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु सुबह 5 बजे पहुंचे। 



publive-image



मोदी के भाषण की अहम बातें



1- इकोनॉमी बढ़ती है तो देश तेजी से गरीबी से बाहर आता है। भारत में पांच साल में साढ़े 13 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर आ गए हैं। हर भारतीय और हर परिवार की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।



2- अब हमारे लोग ज्यादा कमाते हैं तो ज्यादा इन्वेस्ट भी करते हैं। आज 40 लाख करोड़ रुपए म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर चुके हैं। भारत अपने आत्मविश्वास से लबालब है।



3- आज का भारत अपनी साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर दुनियाभर में छा रहा है। 2014 के बाद 25 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। यह धरती-चंद्रमा की दूरी से 6 गुना ज्यादा है। 9 साल में हमने गांव में जितनी सड़कें बनाई हैं, वो धरती से चंद्रमा की दूरी के बराबर है।



4-  ग्रीस वो जगह है, जहां ओलिंपिक का जन्म हुआ। भारत में भी खेलों का कल्चर बढ़ रहा है। हमारे नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक मेडल जीता। पहले हमने जितने मेडल जीते, उतने तो अब हमने एक ही बार में जीत लिए।



5- यूक्रेन में जंग हुई तो हमने अपने हजारों बच्चों को वहां से निकाला। अफगानिस्तान से हम अपने सिख भाइयों और पवित्र ग्रंथ को पूरे सम्मान के साथ वापस लाए। आप सभी परिश्रमी साथियों का अभिनंदन। आपका धन्यवाद।



मोदी को 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' सम्मान 



ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोउलो ने प्रधानमंत्री मोदी को सेरिमोनियल वेलकम दिया। उन्हें ग्रीस के दूसरे सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। मोदी ने कहा- मैं इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति, ग्रीस की सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह ग्रीस के लोगों का भारत के प्रति आदर भाव दर्शाता है। भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले हेड ऑफ द स्टेट हैं।



भारतीय समुदाय ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया मोदी का स्वागत



एथेंस पहुंचे मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एयरपोर्ट के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने 'टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जर' पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय समुदाय ने मोदी को ग्रीस का पारंपरिक मुकुट भी पहनाया, जिसे हेड्रेस कहा जाता है।


चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई बैंगलुरु में इसरो वैज्ञानिकों से मिले मोदी मोदी का ग्रीस में सम्मान मोदी की ग्रीस यात्रा Modi returns to India Congratulations on the success of Chandrayaan-3 Modi meets ISRO scientists in Bengaluru Modi honored in Greece Modi's visit to Greece मोदी भारत लौटे