शराब पीकर 4 घंटे नाचा दूल्हा, लड़की के नाराज पिता ने किसी और से करवा दी शादी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
शराब पीकर 4 घंटे नाचा दूल्हा, लड़की के नाराज पिता ने किसी और से करवा दी शादी

BULDHANA. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। मंडप सजा था, डीजे बज रहा था, बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची और दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। डीजे की धुन पर उसका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को बुलाकर उसकी अपनी बेटी से शादी करा दी। यह पूरी घटना मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। 









लड़की के पिता के आरोप





लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से की। मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4.00 बजे बारात द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया।









ऐसे मिला दूसरा दूल्हा





लड़के के पिता ने बताया कि द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से। इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं।





वहीं दूसरे वर को पाकर दुल्हन प्रियंका बहुत खुश है। उसने कहा, 'गनीमत है जो पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है। वह नाच रहा था और मैं वरमाला लेकर घंटों खड़ी रही। बारात में उसकी हरकत से हमारा पूरा परिवार आहत था। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई वक्त से पहले सामने आ गई।'









लड़के ने भी अगले दिन कर ली शादी





शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद पहले दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले उसने डांस नहीं किया और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी। दूल्हे ने कहा कि जोड़ियां भगवान बनाता है और जहां, जिसकी शादी होने वाली होती है वहीं होती है।



महाराष्ट्र न्यूज नेशनल न्यूज national news hindi National News बारात में शराबी दूल्हा महाराष्ट्र की रोचक घटना रोचक न्यूज नेशनल न्यूज हिंदी interesting incidents interesting news Maharashtra News