/sootr/media/media_files/10MDXZBdrpXvLVdGEH8f.jpg)
2024 के लोकसभा के चुनाव में अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 10 लाख 10 हजार वोटों से जीत हासिल की है। इसी के साथ कांग्रेस की प्रत्याशी सोनल पटेल ने 2 लाख 66 हजार 256 वोट हासिल किए हैं।
वैसे तो पूरा गुजरात ही भाजपा का गढ़ है, मगर यहां की गांधीनगर सीट को भाजपा सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक 2014 में यहां से आडवाणी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी साल 1998 से इस सीट पर जीतते आए हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव
- बीजेपी अमित शाह-10 लाख 10 हजार 972 वोट
- कांग्रेस सोनल पटेल - 2 लाख 66 हजार 256 वोट
2019 लोकसभा चुनाव
2019 लोकसभा चुनाव में गांधीनगर सीट से बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी की उम्र ज्यादा होने का कारण उनकी जगह अमित शाह को उम्मीदवार बनाया था। इसी के साथ अमित शाह ने 8 लाख 94 हजार 624 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के चतुरसिंह जावंजी चावड़ा को 3 लाख 37 हजार 610 वोट मिले और बसपा से ज्यादा वोट नोटा को मिले। नोटा के बटन को 14 हजार 214 वोटरों ने प्रेस किया और बसपा प्रत्याशी जयेंद्र राठौड़ को मात्र 6 हजार 400 वोट ही पाए।
2014 लोकसभा चुनाव जनादेश
इस चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जीत हासिल की, उन्हें कुल 7 लाख 73 हजार 539 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी ईश्वरभाई पटेल 2 लाख 90 हजार 418 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे और आप प्रत्याशी ऋतुराज मेहता 19 हजार 966 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। 2014 चुनाव में इस सीट पर 65.5 फीसदी वोटिंग हुई थी।