Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज व्रत आज, पूजा विधि के साथ करें ये खास उपाय

हरतालिका तीज का व्रत करने से मनचाहे और योग्य पति मिलता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखद होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
New Update
Hartalika Teej 2024
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Hartalika Teej 2024: आज हरतालिका तीज है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव से सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करती हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां भी अपने लिए योग्य वर मांगने के लिए व्रत रखती है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इसी दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है। आइए जानते हैं इस व्रत के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि के साथ करने वाले खास उपाय...।

हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त 

हिन्दू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह की तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 पर शुरू हो गई है जो 6 सितंबर 3:01 तक रहेगी। उदयतिथि के अनुसार हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को माना जाएगा। हरतालिका तीज का पूजन सुबह करना अच्छा माना जाता है। हरतालिका तीज का पूजन मुहूर्त आज सुबह 6 : 02 से लेकर 8 : 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज 2 शुभ योग शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र योग बन रहेहैं जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। 

हरतालिका तीज व्रत की पूजाविधि 

हरतालिका तीज के दिन ब्रम्हमुहूर्त में उठाकर स्नान करने के बाद निर्जला व्रत रखने का संकल्प करें। अगर हेल्थ ठीक नहीं तो इसमें एक टाइम फलाहार भी कर सकते हैं। इसके बाद शाम को साफ़ साड़ी और पूरा शृंगार करने के बाद  भगवान शिव और माता पार्टी की साथ में पूजा करें। माता पार्वती को चुनरी, चूड़ियां समेत श्रृंगार का सारा सामान अर्पित करें। इसके बाद अपनी मनोकामना को [पूरी करने के लिए उनके सामने नतमस्तक होकर प्रार्थना करें। भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए। हरतालिका तीज के दिन रात्रि जागरण करना भी श्रेष्ठ माना जाता है। हरतालिका तीज के दिन विवाहित स्त्रियों को अपनी सास को सौभाग्य की वस्तुएं देकर आशीर्वाद लेना चाहिए।  

 हरतालिका तीज में करें ये उपाय 

  • जिन लड़कियों के विवाह में विध्न आ रहे हैं उन्हें इस दिन रामचरितमानस में से बालकांड से शिव और पार्वती के विवाह से संबंधित श्‍लोकों का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा हर रोज भी कर सकते हैं। 
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए इस दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज सुबह उसकी पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और शांति आएगी।  

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Hartalika Teej 2024 हरतालिका तीज 2024 हरतालिका हरतालिका तीज पूजन विधि तीज teej festival हरतालिका तीज व्रत हरतालिका तीज शुभ योग Hindi News हरतालिका तीज के उपाय हरतालिका तीज के नियम