हरियाणा में 20 सीटों पर फिर होंगे चुनाव? कांग्रेस ने लिस्ट EC को भेजी
Sandeep Kumar | Oct 13, 2024, 24:15 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-13T001441.569
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि 20 सीटों पर मतगणना के दौरान EVM में गड़बड़ी पाई गई है।
हरियाणा चुनाव ( Haryana elections ) में कांग्रेस ने EVM की गड़बड़ी का दावा करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ( Pawan Kheda ) ने कहा कि 20 सीटों पर मतगणना के दौरान EVM में गड़बड़ी पाई गई है। इन सीटों के लिए उम्मीदवारों ने लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। अब पार्टी ने इनकी सूची चुनाव आयोग (election Commission ) को भेजी है। खड़गे ने कहा कि हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे साफ होगा कि क्या करना चाहिए।
![screenshot-2024-10-12-172509_1728734116]()
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, जिन मशीनों में 99 प्रतिशत बैटरी चार्ज रही, उन्हीं सीटों पर आखिर क्यों कांग्रेस उम्मीदवार हारे हैं। वहीं, 60-70 प्रतिशत बैटरी चार्ज वाली मशीन वे हैं जिन पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते हैं। मतगणना के दिन कुछ मशीनें 99 प्रतिशत और बाकी सामान्य मशीनें 60-70 प्रतिशत चार्ज थीं। पवन ने कहा है कि जांच पूरी होने तक मशीनों को सील और सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
कांग्रेस हरियाणा की 20 सीटों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में जिन सीटों के नाम शामिल किए है उनमें करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, इंद्री, रानिया, नलवा, पलवल, बरवाला, उचाना कलां,कोसली समेत 20 सीटें शामिल हैं।
वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि मुझे उम्मीद है चुनाव आयोग (election Commission ) कार्रवाई करेगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 9 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी।
screenshot-2024-10-12-172509_1728734116
मशीनों को सील और सुरक्षित रखा जाए
इन सीटों पर गड़बड़ी के आरोप
उम्मीद है EC करेगा कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari